मुख्यमंत्री मितान योजना के माध्यम से लोगों को घर पहुंचाकर दिए गए 14 हजार 545 शासकीय दस्तावेज

शेयर करें

रायपुर // मुख्मयंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप राज्य के नागरिकों को घर पहुंच शासकीय सेवाओं का लाभ मुहैया कराने के उद्देश्य से शुरू की गई मुख्यमंत्री मितान योजना लोगों के बीच काफी लोकप्रिय होते जा रही है। इस योजना के माध्यम से अल्प अवधि में ही 14 हजार 545 से अधिक शासकीय दस्तावेज लोगों को मितानों द्वारा घर पहुंचाकर उपलब्ध कराये गए है। 

गौरतलब है कि यह योजना राज्य में एक मई 2022 को श्रम दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लांच की थी। अभी इस योजना को शुरू हुए पांच महीने भी नहीं बीते है। नगर निगम क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ उठाने लगे हैं। इस योजना के माध्यम से नागरिकों को वर्तमान में 14 नगर निगमों में 13 प्रकार की सेवाएं राजस्व और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा उपलब्ध करायी जा रही है, जिसमें मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, दस्तावेज़ की नकल, गैर-डिजिटाइज्ड (भूमि रिकॉर्ड आदि की प्रति), मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण और प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र, दुकान और स्थापना पंजीकरण, जन्म प्रमाणपत्र सुधार, मृत्यु प्रमाणपत्र सुधार, विवाह प्रमाणपत्र सुधार आदि सेवाएं शामिल हैं। इस योजना के माध्यम से निकट भविष्य में नागरिकों को लगभग 100 प्रकार की शासकीय सेवाएं घर बैठे उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यह योजना सभी नगरीय निकायों तक विस्तारित होगी।

मुख्यमंत्री मितान योजना के अंतर्गत अब तक लगभग 30,000 से अधिक नागरिकों को दस्तावेज संबंधी जानकारी कॉल के माध्यम से प्राप्त हुई है, वहीं लगभग 14 हजार 545 से अधिक नागरिकों ने घर बैठे अपने शासकीय दस्तावेज प्राप्त किए हैं। राज्य भर में लगभग 20,800 अप्वाइंटमेंट आज तक बुक किए जा चुके हैं। इस योजना के जरिए नागरिकों को एक कॉल पर सभी शासकीय दस्तावेज उपलब्ध करवाने हेतु अपॉइनमेंट बुक करने की सुविधा उपलब्ध हो रही है। इसका लाभ उठाने के लिए नागरिकों को टोल फ्री नंबर 14545 पर कॉल करना होता है। मितान योजना का एकमात्र उद्देश्य है राज्य के नागरिकों को सहजता से घर बैठे शासकीय सुविधाएं प्रदान करना है। यह योजना शासन और नागरिकों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से शासन के प्रति नागरिकों का विश्वास सुदृढ़ हुआ है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply