मदर्स मार्केट का अभिनव प्रयोग, सारी दुकाने महिलाओं की

शेयर करें

भिलाई ।। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई में मदर्स मार्केट का लोकार्पण किया। मदर्स मार्केट भिलाई के प्राइम लोकेशन में नेशनल हाईवे पर स्थित है। मार्केट में 27 दुकानें हैं जिसमें 21 दुकाने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आवंटित की गई है। यहां पर धनवंतरी जेनेरिक स्टोर भी आरंभ किया गया है। मुख्यमंत्री ने मदर्स मार्केट के पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने से पूरा परिवार मजबूत होता है।

यह बहुत खुशी की बात है कि इस पूरे कैंपस में महिलाएं अपना व्यवसाय करेंगी और अपने परिवार को आगे बढ़ाएंगी। जिला प्रशासन और निगम प्रशासन की इस अभिनव पहल की मैं प्रशंसा करता हूँ। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर स्व सहायता समूह की महिलाओं से चर्चा भी की। स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि बहुत खुशी की बात है कि हमें इतनी अच्छी जगह पर दुकान मिली है। हमें उम्मीद है कि हम यहां पर बहुत अच्छा व्यवसाय करेंगे।

उल्लेखनीय है कि मदर्स मार्केट का निर्माण एक करोड़ सत्यासी लाख रुपए की लागत से अधोसंरचना निधि, महापौर निधि एवं डीएमएफ के माध्यम से कराया गया है। महिलाओं को व्यवसाय आरंभ करने के लिए राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से सहायता दी गई है। विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने मुख्यमंत्री को इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले इस कैंपस की स्थिति काफी खराब थी, इसे ठीक किया गया। अब यह काफी उपयोगी हो गया है। उन्होंने यहां होने वाली गतिविधियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply