कलेक्टर ने भिलाई नगर निगम के गौठानों के निरीक्षण में दिये निर्देश

शेयर करें

दुर्ग ।। शहरी गौठानों में पपीते लगाए जाएंगे और फूलों का भी रोपण होगा। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आज कोसा नगर स्थित शहरी गौठान का निरीक्षण किया और यहां अधिकारियों को गौठान की बाड़ी के लिए निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि यहां पानी की पर्याप्त व्यवस्था है यहां पपीते की फसल लगाएंगे तो अच्छी खासी आय स्वसहायता समूहों की महिलाओं की हो सकेगी।

जैविक खाद से तैयार की गई इस आर्गेनिक बाड़ी में उत्पादित पपीतों की स्थानीय स्तर पर भी अच्छी माँग होगी। कलेक्टर ने इसके साथ ही बाड़ी में फूल भी लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर फूलों की काफी माँग होती है। फूलों की डिमांड ज्यादा है और इसकी तुलना में आपूर्ति काफी कम। शहरी क्षेत्र में बिल्कुल पास ही से फूलों की उपलब्धता होने से व्यापारियों का ट्रांसपोर्टेशन खर्च भी बच सकेगा। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, भिलाई निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

स्ट्रीट फूड वेंडर्स को हाइजिनिक उपायों की दी जाएगी ट्रेनिंग- कलेक्टर ने स्ट्रीट फूड वेंडर्स को हाइजिन के संबंधी उपायों के लिए विशेष ट्रेनिंग देने के निर्देश निगम प्रशासन को दिये। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट फूड होने की वजह से रास्ते की धूल भी इन पर पड़ती है इससे अपने उत्पादों की सुरक्षा के लिए कवर आदि का उपाय करें। इसके अलावा हाइजिनिक प्रैक्टिस के लिए जरूरी उपायों के संबंध में भी विशेष बातों को लेकर इन्हें ट्रेनिंग दी जाए। उत्पादों का हाइजिनिक प्रस्तुति से इनकी डिमांड और भी बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट फूड लोगों को काफी लुभाते हैं। बस थोड़ी सी सावधानी और सजगता रखी जाए तो हाइजिन के दृष्टिकोण से भी ये पूरी तरह सुरक्षित हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने निगम प्रशासन से कहा कि लगातार इस बात की मानिटरिंग की जाए कि वेंडर्स सुरक्षा संबंधी उपायों को करें। निरीक्षण के दौरान जहां गंदगी और अव्यवस्था पाई गई, उन पर जुर्माना भी किया गया।

जिन स्ट्रीट लाइट की शिकायत आई थी, वहां खुद पहुंचे कलेक्टर और देखा अभी क्या स्थिति है- कलेक्टर ने निगम के निरीक्षण के दौरान स्ट्रीट लाइट की स्थिति की विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने उन क्षेत्रों का विशेष भ्रमण किया जहां स्ट्रीट लाइट की शिकायत आई थी। इन चिन्हांकित क्षेत्रों में वो पहुंचे और स्थिति देखी। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट लाइट की बेहतर व्यवस्था अहम कार्य है। इससे दुर्घटनाओं में भी कमी आती है और असामाजिक तत्वों से भी सुरक्षा होती है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply