स्कूलों में 20 से 30 अगस्त तक ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें

रायपुर ।। देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य के सभी शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों में ’हमर तिरंगा’ कार्यक्रम 20 से 30 अगस्त 2022 तक आयोजित किया जाएगा। प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्य डाइट और जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा को हमर तिरंगा कार्यक्रम का सघन निरीक्षण और व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। 

कार्यक्रम का उद्देश्य ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के नाम से विद्यार्थियों एवं समुदाय के मध्य देशभक्ति का जज्बा विकसित करना और अपने संविधान के प्रति आस्था जताना। स्कूल एवं समुदाय को आपस में जोड़कर या ‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए उसमें अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करना। आधुनिक परिस्थतियों में स्वतंत्रता का वास्तविक अर्थ निरक्षरता एवं अज्ञानता से मुक्त होकर विकास की दिशा में मिलकर एकजुट होकर आगे बढ़ने हेतु संकल्प लेना है।

हमर तिरंगा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राज्य में पूर्व से राज्य अधिकारियों को आबंटित जिलों में शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं का निरीक्षण इस अवधि में किए जाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े सभी राज्य स्तरीय कार्यालयों से कहा गया है। जिले में जिला शिक्षा अधिकारी प्राचार्य डाइट और जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कार्यालय के अधिकारियों द्वारा विभिन्न विकासखण्डों का आबंटन कर शासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त शालाओं का निरीक्षण करने के लिए आदेशित करें और अधिकतम शालाओं में निरीक्षण सुनिश्चित करंे। संबंधित अधिकारियों से कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान निरीक्षण की प्रविष्टि निर्धारित लिंक में की जाए। 

गांधी फिल्म को 20 से 30 अगस्त तक प्रतिदिन रोस्टर बनाकर कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को दिखाया जाना है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को थिएटर की सूची और उनकी क्षमता भेज दी गई है। प्रतिदिन कितने केन्द्रों में कितने बच्चों ने इस फिल्म को देखा, उसकी जानकारी भी लिंक में भरकर केन्द्र से ही मंगवाएं। प्रतिदिन जिलेवार जानकारी साझा करें। स्मार्ट कक्षाओं और प्रोजेक्ट आदि के माध्यम से यह फिल्म दिखा रहे हों तो उसका विवरण भी प्रविष्ट किया जाए। प्रतिदिन की प्रविष्टि उसी दिन कर लें, अगले दिन प्रविष्टि का अवसर नहीं मिल सकेगा। 

संबंधित अधिकारियों को निर्देर्शित किया गया है कि कुछ जिले केवल स्मार्ट कक्षाओं में फिल्म दिखाए जाने की तैयारी कर रहे हैं। सभी थिएटर लिंक एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इसलिए सभी थिएटर में क्षमता अनुसार विद्यार्थियों को फिल्म को दिखाने हेतु रोस्टर बनाकर भेजा जाना सुनिश्चित करें। प्रत्येक थिएटर के लिए एक टीम का गठन कर उनसे सम्पर्क कर लिंक की प्राप्ति संस्कृति विभाग से प्राप्त कर नियमित 10 दिन तक फिल्म प्रसारण की व्यवस्था सुनिश्चित करें। 
‘हमर तिरंगा’ कार्यक्रम के अंतर्गत 20 से 30 अगस्त के मध्य अंगना म शिक्षा के मेले को भी माताओं एवं बच्चों को जोड़कर उनकी सक्रिय भूमिका भी सुनिश्चित कर भागीदारी बढ़ाई जाए। सुरक्षा संबंधी नियमों एवं पालकों से फिल्म दिखाने लेकर जाने की लिखित सहमति अवश्य लेकर रखें। निजी एवं अनुदान प्राप्त स्कूलों को भी इस फिल्म को दिखाने की सुविधा प्रदान की जाए। 

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply