वीर शहीदों को याद कर विधायक देवेंद्र ने शान से फहराया तिरंगा

शेयर करें

भिलाई। आजादी का पर्व स्वतंत्रता दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया है। इस पावन अवसर पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव शहर में विभिन्न जगहों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि के रूप में शामिल हुए। सबसे पहले वे हुडको पहुंचे। यहाँ सभी वीर शहीदों को याद किया गया। उनकी कुर्बानी को याद कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, शहीद भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस सभी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उन्हें प्रणाम किए। साथ ही शहीद कौशल यादव की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर उनकी कुर्बानी को याद किया।

इसके बाद शान से हुडको वासियों के साथ तिरंगा फहराया। इसके बाद श्रीराम चौक खुर्सीपार स्थित विधायक कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विधायक श्री यादव ने शान से तिरंगा फहराया। इस अवसर पर खुर्सीपार के नागरिक सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। ध्वजा रोहण कर सभी ने राष्ट्रगीत गाकर तिरंगे को सलामी दी और पुष्प गुच्छ से हमारे देश के वीर शहीद जवानों की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उन्हे प्रणाम किया और उनके कुरबानियों को याद किया।

इस अवसर पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि हमें जो आजादी मिली है। उसके लिए हमारें वीर शहीद जवानों ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मातृ भूमि की रक्षा के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति दे दी, उन वीर शहीदों की शहादत को हम कभी नहीं भूलेंगे। उनकी यादें हमेशा हमारे मन रहेगी। वे मातृभूमि के असली सपूत थे, जिन्होंने अपनी जान पर खेल कर देश को आजादी दिलाई और आज हम सब खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। हम सब को उनके मार्गदर्शन में पदचिन्हों पर चलना चाहिए।

देश के हित के लिए हमें हमेशा आगे रहना होगा। इस अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में खुर्सीपार के नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने बड़े ही सम्मान के साथ महापौर व भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव के साथ राष्ट्रीय गीत गाया और तिरंगे को सलामी देकर भारत माता के जयकारे लगाएं। इस अवसर पर विशेष अतिथि तुलसी पटेल,डी काम राजू, अरूण राय, मुरलीधर, काली प्रसाद, श्री निवास गोस्वामी, बबीता बैसारे, डी नागमणी, आदि लोग उपस्थित रहे ।

विभिन्न स्कूल में हुआ ध्वजा रोहण

अंग्रेजी मिडियम सरकारी स्कूल खुर्सीपार सहित कई स्कूलों में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया है। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने राष्ट्र गान प्रस्तुत किए। कविता पाठ और भाषण भी प्रस्तुत किए। बरिस की वजह से बच्चे के कई कार्यक्रम नहीं हो पाए। स्कूल स्टाफ और बच्चों के साथ मिलकर विधायक श्री यादव ने ध्वजारोहण किया। विधायक श्री यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।


विभिन्न जगहों पर लहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस पूरे शहर में धूमधाम से मनाया गया। विधायक देवेंद्र यादव विभिन्न जगहों पर आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए। वार्ड 37, वार्ड 30, वार्ड 36 में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल हुए और ध्वजारोहण किया। इसके अलावा जामा मस्जिद में शान से तिरंगा लहराया गया। जहां कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर विधायक श्री यादव ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply