जामुल अमृत महोत्सव के उपलक्ष में तिरंगा रैली कर अखंड भारत संकल्प दिवस एवं भारत माता की आरती सम्पन्न

शेयर करें

जामुल ।। जामुल में आजादी के 75 वर्षगांठ अमृत महोत्सव एवं अखंड भारत संकल्प दिवस का कार्यक्रम तरुण सांस्कृतिक परिषद वार्ड क्रमांक 3 जामुल में बड़े हर्ष उल्लास के साथ संपन्न हुआ सर्वप्रथम दुर्गा मंदिर प्रांगण के समीप एकत्रित होकर गणमान्य नागरिक माता बहने एवं युवा साथियों द्वारा हाथ में तिरंगा झंडा लेकर वंदे मातरम का जयघोष करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तथा कार्यक्रम शुभारंभ में देश भक्ति गीत जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा के बोल से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर ने अमृत महोत्सव के उपलक्ष में कार्यक्रम के आयोजन करता को साधुवाद देते हुए इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही तथा संपूर्ण भारत वर्ष में आज आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है हम लोग भी इस महोत्सव के सहभागी बनने जा रहे हैं मैं समस्त जामुल वासियों को अमृत महोत्सव के ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।

वार्ड पार्षद एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रेखराम बंछोर  ने स्वागत भाषण देते हुए सभी को अखंड भारत दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित किया।  साथ ही  अमृत महोत्सव पर  विचार रखते हुये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में आजादी के अमृत महोत्सव पर्व मनाया जा रहा है इसी अवसर पर आज जामुल नगर में तिरंगा रैली का भी आयोजन किया गया।

जिसमें सभी गणमान्य नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे आज इस अवसर पर अखंड भारत संकल्प दिवस एवं भारत माता पूजन  एवं महाआरती किया गया कार्यक्रम के समापन में राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया तथा अखंड भारत संकल्प दिवस पर विद्यार्थियों ने अपने विचार व्यक्त किए कार्यक्रम का आभार प्रशांत गुप्ता ने किया

इस अवसर पर जोगेश्वर सोनी, केदार राम साहू, दिलेश्वर उमरे, नेतराम साहू, संजय शुक्ला, विष्णु सिन्हा एवं पार्षद गण तिलेश्वर देवांगन, खम्मन ठाकुर, चुम्मन वर्मा, संजय शर्मा, अंजेश अग्रवाल, हरिश चंद्राकर, हलधर साहू, विक्की बंछोर संजय साहू, नागेंद्र निर्मलकर, वेद प्रकाश जितेश देवांगन, भावेश सिन्हा, ओम प्रकाश साहू, जगदीश देवांगन, जितेंद्र साहू, रश्मि वर्मा, कामिन साहू, मधु पांडेय, अमृतेश पांडेय, सत्तू प्रसाद पांडेय, कल्याणी शर्मा, प्रिया शर्मा, उमा गौतम, आर्या पांडेय, वंदना गौतम, लीना साहू, कमोद पांडेय, डागेश्वर साहू, वैशाली जंघेल, माही सिंह, इशिता सिंह, निक्की साहू, दुर्गा मेश्राम, देवलाल साहू, रवि सिंह गर्ग, पप्पू मेश्राम, दयालु जंघेल, प्रीमेक गौतम ,कौशल यादव ग्रुप, लोकेश साहू , शिव वर्मा, देवलाल, सोनू यादव, तोपलाल वर्मा,कौशल यादव, पूरुषोत्तम यादव, मोहन साहू , सागर यादव  आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply