विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत 39 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति

शेयर करें

दुर्ग // विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत जिले के विधानसभा दुर्ग ग्रामीण के अनेक ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 39 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर 13 निर्माण कार्यों के लिए 39 लाख 40 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि से अनेक ग्राम पंचायतों में ब्लॉक, शेड निर्माण,  उद्यान में फेनसिंग कार्य, मैदान में बाउण्ड्रीवाल, उद्यान निर्माण कार्य, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मुरम फिलिंग के कार्य शामिल है।

विधानसभा विकास हेतु 14 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत जिले के विधानसभा दुर्ग ग्रामीण के ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 14 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर 02 निर्माण कार्यों के लिए 14 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि से ग्राम दमोदा के टेमरी नाला के पास मुरमीकरण कार्य और ग्राम पाउवारा में तालाब पारा में भवन निर्माण के कार्य शामिल है।

विधानसभा साजा हेतु 15 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत जिले के विधानसभा साजा के अनेक ग्राम पंचायतों में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 15 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें साजा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक रविन्द्र चौंबे की अनुशंसा पर 11 निर्माण कार्यों के लिए 15 लाख 49 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि से अनेक ग्राम पंचायतों में यात्री प्रतिक्षालय, मंच व शेड निर्माण, मंदिर के पास कक्ष निर्माण के कार्य शामिल है।

विधानसभा भिलाई नगर 13 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत जिले के विधानसभा भिलाई नगर में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 13 लाख रूपए से अधिक की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक देवेन्द्र यादव की अनुशंसा पर 6 निर्माण कार्यों के लिए 13 लाख 99 हजार रूपए की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि से बोर खनन सह पाईप लाइन विस्तारीकरण, सामुदायिक भवन निर्माण बोर खनन के कार्य शामिल है।

विधानसभा बेमेतरा हेतु 2 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत जिले के विधानसभा बेमेतरा में निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इनमें बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत क्षेत्रीय विधायक आशीष छाबड़ा की अनुशंसा पर निर्माण कार्य के लिए 2 लाख रूपए की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत राशि से धौराभाठा में सामुदायिक भवन के पास किचन शेड निर्माण के कार्य शामिल है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply