विश्व आदिवासी दिवस पर उत्कृष्ठ आदिवासी विद्यार्थी हुए सम्मानित

शेयर करें

बेमेतरा // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वर्चुअल उपस्थिति में आज मंगलवार को जिला पंचायत भवन बेमेतरा में विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें आदिवासी विकास विभाग अन्तर्गत संचालित जवाहर उत्कर्ष योजनांतर्गत उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में कु. गीताजंली दाउ (कक्षा 12 वीं में 87.80 प्रतिशत अंक), ताम्रध्वज (कक्षा 12 वीं में 82.00 प्रतिशत अंक), गजेन्द्र मेरावी (कक्षा 12 वीं में 81.20 प्रतिशत अंक) तथा कु . प्रियंका सिंह पोर्ते (कक्षा 10 वीं में 84.40 प्रतिशत अंक) को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमती लीना कमलेश मंडावी तथा अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अंत्यावसायी विभाग द्वारा अपने विभाग से ऋण लिए हुए आदिवासी हितग्राही धनराज ठाकुर/इतवारी ठाकुर ग्राम गातापार, पोस्ट- परपोड़ी , तहसील – साजा , जिला बेमेतरा को ऋण मुक्ति प्रमाण – पत्र प्रदान कर शील्ड एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया ।

इस कार्यक्रम में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती मेनका चन्द्राकर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अंत्यावसायी विभाग प्रवीण लाटा, रोहित चंद्रवंशी डी.आई.ओ, महेन्द्र वर्मा एवं पालकगण उपस्थित थे । 

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply