जामुल। छत्तीसगढ़ राज्य में भाजपा ने किया बड़ा बदलाव बिलासपुर सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में चल रही राजनीतिक उठापटक को अब विराम लग गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा ने आज छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दिया है।
भाजपा ने साव को अध्यक्ष बनाकर विधानसभा चुनाव 2023 के लिये पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए साहू समाज से नेतृत्व प्रदान किया है।







