आयुक्त ने महमरा एनीकट के पास खड़े लोगो को लापरवाही ना करने की समझाइस दी

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से शिवनाथ नदी महमरा एनीकेट उफान पर है।शहर में इन दिनों लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिसकी वजह से अधिकतर नदी नाले उफान पर है,ऐसे में शिवनाथ भी उफान पर है। आज सोमवार अलसुबह बरसते पानी में आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने शिवनाथ नदी महमरा एनीकट पहुँचकर भ्रमण किया।शिवनाथ नदी महमरा एनीकट उफान पर,आयुक्त ने एनीकट के आस पास उपस्थित लोगो को देखकर लोगो को समझाइस दी l

शिवनाथ नदी का पानी महमरा एनीकट के 3 फिट ऊपर से बह रहा है जो खतरा के निशान पर है। इस कारण लोगो को यह भी ध्यान रखना होगा कि किसी तरह की लापरवाही ना बरते एनीकट पार न करें साथ ही उन्होंने तट पर नहाने वाले को भी वहां से हटाने को कहा।आयुक्त ने प्रकृति के नजारे को देखने के लिए शहर के कई पर्यटन स्थल पर लोग पहुँच रहे हैं सभी लोगो को लापरवाही न करने की समझाइस के साथ चेतावनी दी गई। आयुक्त ने लोगो से कहा कि प्रकृति का लुप्त दूर से उठाए लेकिन नजदीक जाकर लापरवाही ना बरतें।

आयुक्त प्रकाश सर्वे ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली एवं स्वास्थ्य विभाग अमला के साथ शिवनाथ नदी रोड वार्ड 35 का भ्रमण किया और समस्याओं से अवगत हुए।उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पानी निकासी के लिए कच्ची नाली खोदाई करवाये ताकि जलभराव की स्थिति पैदा न हो।भ्रमण के दौरान आयुक्त ने कहा शिवनाथ नदी क्षेत्र में कही भी जल भराव की स्थिति नही है।बरसात के कारण नाले में जल भराव का भी निरीक्षण किया एवं साफ सफाई व्यवस्था नियमित रूप से करवाने के लिए निर्देश दिए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply