दुर्ग // दुर्ग शहर में बेहतर सफाई व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में बेहतरी की संभावनाओं को लेकर कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा नियमित रूप से अलसुबह शहर के वार्डों का निरीक्षण कर रहे हैं। आज उन्होंने महाराजा चौक, बोरसी आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अतिक्रमण हटाने के निर्देशों के साथ ही सड़क पर सामान फैलाकर कारोबार करने वालों पर हर दिन जुर्माना लगाने एवं ऐसा ही जुर्माना गंदगी फैलाने वालों पर लगाने निर्देश दिए।
कलेक्टर ने महाराजा चौक के सौंदर्यीकरण का प्लान बनाने कहा। साथ ही चौक के चारों दिशाओं में स्थित दुकानों के सामने लगाये गये होर्डिग बोर्ड को हटाने, सी एण्ड डी मटेरियल को हटाने, तथा ट्रांसफार्मर के नीचे की गंदगी की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिये । कलेक्टर ने आर.के.जीम के सामने बोरसी तालाब का सौदर्यीकरण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि तालाब हमारी धरोहर हैं। इन्हें सहेजना हम सबकी जिम्मेदारी है।बोरसी कॉलोनी क्षेत्र में जे.सी.बी.के माध्यम से साफ-सफाई कराने के निर्देश उन्होंने दिए। सेंट्रल जेल के पास स्थित सुआ चौक का सौंदर्यीकरण कराये जाने के निर्देश उन्होंने दिये। समृद्धि मार्केट में गरीब महिला के पेंशन संबंधित प्रकरण की जाँच कराकर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
समृद्धि मार्केट में पेवर ब्लाक लगाने एवं नाली के उपर स्लेब ढलाई कराने निर्देश दिए। साथ ही समृद्धि मार्केट में सब्जी दुकान के सामने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिये गये। वार्ड क्रमांक 25 गोडी बस्ती स्लम क्षेत्र के लोगों द्वारा रोड पर कबाड़ी का व्यवसाय करने वालों को रोड से हटाने एवं इन्हें पी.एम आवास के मकानों में शिफ्ट करने के निर्देश दिये गये। सड़क पर व्यवसाय करने वालों एवं गंदगी फैलाने वालों पर प्रतिदिन 10,000 का फाईन करने के निर्देश दिया ।इस दौरान कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे,प्रभारी कार्यपालन अभियंता डीएस शर्मा,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली,अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।उन्होंने लाेगाें से भी चर्चा कर सफाई व्यवस्था पर फीडबैक लिया। निगम अधिकारी को सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने और साफ सफाई अच्छे से करने के एवं कहीं भी जल भराव की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए निर्देश दिए।










