रामनगर मुक्तिधाम तालाब के पीछे डंपिंग साइट को समाप्त करने एसएलआरएम सेंटर का बनेगा प्लान, ऑन द स्पॉट होगा कचरे का निपटान

शेयर करें

भिलाई // नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने आज अल सुबह 7:00 बजे निगम के कैंप क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान नाली सफाई देखी, कई जगहों पर सड़क के किनारे पड़े कचरे को सफाई करने के निर्देश दिए, रोड स्वीपिंग के कार्यों को उन्होंने देखा। वहीं उन्होंने रहवासियों से पब्लिक फीडबैक भी लिया। कैंप क्षेत्र के नेहरू चौक से लेकर जलेबी चौक तक तथा जलेबी चौक से वापस आकर गलियों से होते हुए सुभाष चौक पहुंचे। इस दौरान आसपास की सफाई व्यवस्था का अवलोकन किया।

कुछ जगहों पर उन्हें सड़क के किनारे कचरे दिखाई दिए, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सड़क किनारे से कचरे को हटाने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि रूटिंग सफाई के दौरान सड़कों के किनारे से विशेष सफाई होनी चाहिए। सुभाष चौक से होते हुए रामनगर मुक्तिधाम के समीप तालाब में पहुंचे। यहां तालाब के किनारे कचरा होने पर उन्होंने कहा कि तालाब के किनारों से संपूर्ण कचरे को हटाकर सफाई करावे। अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में कोई भी डंपिंग साइट नहीं है। इस पर आयुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि एसएलआरएम सेंटर का प्रपोजल इस क्षेत्र के लिए तैयार करें ताकि घरों से निकलने वाले कचरे का निपटान वही ऑन द स्पॉट किया जा सके। तालाब के किनारे एवं समीप समस्त कचरे को हटाकर विशेष सफाई के निर्देश आयुक्त ने दिए।

आयुक्त ने सामुदायिक शौचालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सामुदायिक शौचालय लोगों की दैनिक क्रिया से जुड़ी हुई है। रोजाना कई लोग शौचालय का उपयोग करते हैं इसलिए इसकी सफाई एवं शौचालय में आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त रखें। केयर टेकर से उन्होंने उपस्थिति एवं आने जाने वाले लोगों की जानकारी ली। वही शौचालय के आवश्यक संधारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। रामनगर तालाब का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कुछ जगहों पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए वह नाली से अतिक्रमण हटाकर नाली सफाई करने कहा।

प्रातः निरीक्षण के दौरान सभी जोन आयुक्त को निर्देश देते हुए कहा कि सुबह सभी जोन आयुक्त अपने-अपने क्षेत्रों का सफाई एवं मूलभूत सुविधाओं के लिए निरीक्षण करें। आज निगमायुक्त के निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा, उप अभियंता कृष्णा जंघेल, पूर्व एमआईसी मेंबर जोन सिन्हा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी सुदामा परगनिहा, स्वच्छता विभाग से वीरेंद्र बंजारे आदि मौजूद रहे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply