दुर्ग ।। जिला कार्यालय अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग दुर्ग ने बड़ी लापरवाही करते हुए महापुरुषों की तस्वीरों को कचरे के ढेर में फेंका। महापुरुषों की तस्वीरों को इस प्रकार कचरे के ढेर में देख कर छत्तीसगढ़ टाइगर्स एवम भाजयुमो कसारीडीह बोरसी मण्डल अध्यक्ष राहुल कुमावत के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौप कर दोषियों पर दंडात्मक कार्यवाही की मांग की गयी है ।

जिन महापुरुषों को आदर्श मानकर उनके मार्ग पर चला जाता है ऐसे महापुरुषों को इस तरह से कचरे में फेंकना बेहद निंदनीय घटना है, महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नही किया जावेगा इस विषय पर कार्यवाही नही होने पर भाजयुमो द्वारा महापुरुषों के अपमान का उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन सौपने वालो में भाजयुमो मंडल मंत्री शंकर यादव एवम छत्तीसगढ़ टाइगर्स से अमित साहू, अजय साहू,सुरेश निषाद,प्रशांत साहू,मुन्ना, पीयूष साहू,राजदीप,प्रियंका,अंजली आदि उपस्थित रहे।






