भिलाई ।। खुर्सीपार पुलिस ने चोरी किये गये माल को 5 घंटे के अंदर बरामद किया है घटना ज्ञात है किशोरी पंडित निवासी सड़क 21 के सामने झोपडा जोन 01 गौतम नगर खुर्सीपार का रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह कटिंग वेल्डिंग का काम करता है। 5 अप्रेल को प्रार्थी शादी कार्यक्रम में भागलपुर बिहार गया था ढाई माह बाद जब प्रार्थी वापस आया तो देखा कि घर के दरवाजा का कुण्डा उखड़ा हुआ था।

घर के अंदर जाकर देखा तो कमरा में रखा हुआ सामान वेल्डिंग मशीन ड्रील मशीन रिक्स ग्राईंडर मशीन कटींग याद आक्सीजन घडी एलपीजी घडी हेमर सिलेन्डर नहीं था जुमला कीमती 30000/ रूपये नही था कोई चोर चोरी करके ले गया कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया। सम्पत्ति संबंधि अपराधी की त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में तत्काल खुर्सीपार पुलिस घटना स्थल पहुचकर प्रार्थी व आसपास के लोगो से पूछताछ करने पर पता चला कि घर के बाजू में रहने वाला एम. शिवा नाम का लडका बदमाश किस्म का है।
तत्काल एस. शिवा पिता एस. कमल कुमार उम्र 23 वर्ष निवासी आनंद किराना स्टोर्स सडक 21 के सामने जोन 01 गौतम नगर खुर्सीपार को पकड़कर थाना लाये जिसे पूछताछ करने पर चोरी करना कबुल किया आरोपी एस० शिवा से चोरी गये वेल्डिंग मशीन, ड्रील मशीन रिक्स ग्राईंडर मशीन कटींग याट आक्सीजन घडी, एलपीजी घडी हेमर सिलेन्डर नही था जुमला कीमती 30000 रूपये बरामद किया गया आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी उप निरीक्षक सतीश साहू, उप निरीक्षक महेन्द्र जय सिंह आरक्षक राकेश चौधरी, हर्ष देवांगन, हेमंत साहू, सुभाष चंद, चंदन सिंह, संदीप कुर्रे की महत्वूपर्ण भूमिका रही।






