पंजीकृत श्रमिकों के प्रथम दो बच्चों के प्रसव हेतु मिलेगी 20-20 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि

शेयर करें

बेमेतरा // श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना में पंजीकृत निर्माणी महिला हितग्राहियों को प्रथम दो बच्चों के जन्म के बाद एक मुश्त 20 हजार रूपये दिये जाने का प्रावधान है। यह योजना पूर्व में संचालित भगिनी प्रसूति सहायता योजना का परिवर्तित नाम है। जिसमें पूर्व में 10 हजार रूपये दिये जाने का प्रावधान था।

इस योजना में निर्माण श्रमिक के रूप में मंडल में 90 दिन पूर्व पंजीयन होना अनिवार्य है। बच्चे के जन्म पश्चात् 3 माह तक आवेदन करने का प्रावधान है । जिसमें बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, जच्चा-बच्चा कार्ड, बैक खाता, श्रमिक पंजीयन कार्ड एवं हितग्राही द्वारा स्वयं का दिये गये स्वघोषणा प्रमाण पत्र के साथ निकटतम च्वाईस सेंटर या श्रम विभाग से आवेदन कर सकते है। ऑनलाईन आवेदन में सभी मूल दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करना अनिवार्य है। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिला बेमेतरा में निर्माणी श्रमिकों के लिए संचालित मिनीमाता महतारी जतन योजना में पूर्व वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 420 हितग्राहियों को राशि 29,05,000 (उनतीस लाख पांच हजार रूपये) की सहायता राशि से लाभान्वित किया गया था l

वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक कुल 73 हितग्राहियों को राशि 13,60,000 (तेरह लाख साठ हजार रूपये) की सहायता राशि प्रदाय किया जा चुका है। इसी प्रकार छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल में संचालित प्रसूति सहायता योजना में पूर्व वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 209 हितग्राहियों को राशि 20,90,000 (बीस लाख नब्बे हजार रूपये) की सहायता राशि से लाभान्वित किया गया था, तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में अब तक कुल 149 हितग्राहियों को राशि 29,80,000 (उनतीस लाख अस्सी हजार रूपये) की सहायता राशि प्रदाय किया जा चुका है। इस प्रकार दोनों मंडल में पंजीकृत 629 हितग्राहियों को पूर्व वित्तीय वर्ष में 49 लाख 95 हजार एवं वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक 222 हितग्राहियों को 43 लाख 40 हजार की सहायता राशि प्रदाय किया गया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply