शहर के मुख्य बाजार हटरी बाजार क्षेत्र चंडी मंदिर चौक में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने निगम प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने के साथ साथ व्यवस्थित करने की गई कार्रवाही:

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत शहर के मुख्य मार्ग मुख्य बाजार पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने निगम प्रशासन द्वारा लगातार अवैध कब्जा अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वालो पर शनिवार को चंडी मंदिर चौक एवं बाजार क्षेत्रो हटरी बाजार में सड़क किनारे काबिज अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई की गई। साथ साथ उन्हें व्यवस्थित करने की भी कार्यवाही की गई इस दौरान कई कब्जाधारियों द्वारा स्वयं ही अपना कब्जा हटवा लिया गया।

Advertisements
KWBD

सड़क किनारे लोग चाय ठेला,पान ठेला,सब्जी पसरा,खोमचा आदि लगाकर कारोबार कर रहे हैं। इसकी वजह से आवागमन में लोगो को दिक्कत हो रही है साथ ही साथ यातायात भी बाधित हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए निगम आयुक्त हरेश मंडावी के निर्देश पर निगम के अतिक्रमण तोडू दस्ता ने उक्त स्थान पर काबिज अतिक्रणकारियों कब्जेधारिओ को हटाया और कई लोगो को व्यवस्थित किया गया और दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर सामान जब्ती कार्रवाही की चेतावनी दी गई। कार्रवाई के दौरान निगम के अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, बाजार विभाग से शशिकांत यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे l

  • Related Posts

    लोक निर्माण से छत्तीसगढ़ निर्माण” के मूलमंत्र के साथ अधोसंरचना विकास को दे रहे नई गति – अरुण साव
    • August 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज प्रेस-कॉन्फ्रेंस में लोक निर्माण विभाग के कार्यों, उपलब्धियों तथा आगामी कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने नवा रायपुर…

    और पढ़ें
    फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट
    • August 19, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // दिव्यांगजनों, उभयलिंगी समुदाय तथा अन्य अंतर्विभागीय विषयों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को महानदी भवन,…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *