मोदी सरकार 8 सालो में देश की दशा व दिशा बदल गई है और इसे बनाए रखना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है : विष्णु देव

शेयर करें

रायपुर ।। भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग कि शुरुवात आज नगपुरा तीर्थ के दुग्गड़ भवन में हुई जिसमें उदघाटन सत्र में पंहुचे प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व लाई हुई अनेकों विकास योजनाओं एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश में उन योजनाओं को लेकर हुए कामों को सामने रखा तथा विकास कार्यो व उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कि इन 8 सालो में देश की दशा व दिशा बदल गई है और लोगो का अब मोदी सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है और इसे बनाए रखना पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी है।

मिशन 2023-24 को लक्ष्य मानकर कार्यकर्ताओ में राजनीतिक समझ व व्यक्तित्व विकास के लिए प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन आज कुल 06 सत्र हुए जिसमे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रदेश के वरिष्ठ नेता जगन्नाथ पाणिग्रही,आईटी सेल प्रदेश प्रभारी दीपक म्हस्के, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अवधेश जैन ने भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य, पिछले 8 वर्षों में अंत्योदय पहल, सोशल मीडिया की समझ, भारत की मुख्य विचारधाराएं, व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान देते हुए प्रत्येक विषय पर कार्यकर्ताओ को बारीकी से सभी पहलुओं की जानकारी दी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक सांवला राम डाहरे, डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, कैलाश शर्मा, पूर्व महापौर चंद्रिका चन्द्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, नटवर ताम्रकर, वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेलचंदन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन प्रमुख रूप से विशेष थे।
प्रशिक्षण वर्ग में जिले के पदाधिकारियों, मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री तथा महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओ व जनप्रतिनिधियो की तीन दिन की उपस्थिति सुनिश्चित किया गया है। जिसके तहत आज सर्वप्रथम झंडारोहण के पश्चात उदघाटन सत्र में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कोविड-19 के महत्वपूर्ण चुनौतियों के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार ने गाँव गरीब किसान नौजवान सभी का ध्यान रखकर ना केवल योजनाए बनाई बल्कि उसका लाभ भी लोगों तक पंहुचाया।प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा के लिए अगले 15 माह बहुत महत्वपूर्ण है इसलिए प्रशिक्षण में बताए जाने वाले सभी विषय अत्यंत जरुरी है। जिसकी जानकारी होने के आधार पर ही हम जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर सकते है और लोगो मे भाजपा के प्रति भरोसा कायम रख सकते है।

प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कार्यकर्ताओ को देश की आंतरिक सुरक्षा से लेकर विदेश नीति व सामरिक महत्व पर मोदी सरकार की योजनाओ की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा के मामले में हम 74 प्रतिशत आत्मनिर्भर हो चुके हैं। भारत अपनी सुरक्षा आवश्यकता का 74 प्रतिशत उत्पादन अपने देश में ही कर रहा है जबकि पहले आजादी के बाद 70 सालों तक बंदूक की गोली तक विदेश से मंगवानी पड़ती थी लेकिन भारत का तेज गति से आर्थिक विकास हो रहा है और सुरक्षा की दृष्टि से भारत बेहद मजबूत होता जा रहा है इसीलिए भारत के दुश्मन ही बढ़ते जा रहे हैं पहले भारत को सोचना पड़ता था कि कौन सा बड़ा देश उसके साथ खड़ा होगा लेकिन आज दूसरे देश सोचते हैं कि भारत हमारे साथ खड़ा होगा कि नहीं। दुनिया में पहले तीन देश होते थे जो सेटेलाइट से सेटेलाइट पर वार कर सकते थे लेकिन हम उसके बाद चौथे ऐसे देश में जो सेटेलाइट से सेटेलाइट पर वार कर सकते हैं। आज भारत को स्वयं दूसरे कई देशों को हथियार और सुरक्षा उत्पाद बेच रहा है। सेना में भर्ती के लिए लाई गई अद्वितीय योजना अग्निवीर से युवा पीढ़ी में नेशनल फीलिंग बनेगी। 17 साल में सैनिक ट्रेनिंग पूरी हो जाएगी जिसका लाभ जीवन भर मिलेगा। जीवन भर राष्ट्रीय मूल्यों के लिए उसके मन में विशेष भाव रहेगा। 4 साल के उसके सैन्य काल से ना केवल उसे व्यक्तिगत लाभ होगा बल्कि देश की सुरक्षा भी मजबूत होगी।

पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यकर्ताओ को व्यक्तित्व विकास पर टिप्स देते हुए राजनीतिक गुर बताया जबकि आई टी सेल के प्रदेश प्रभारी दीपक म्हस्के ने सोशल मीडिया के महत्व व खामियों से अवगत कराया जबकि प्रशिक्षण प्रभारी अवधेश जैन ने भारत की मुख्य विचार धाराएं और हमारी विचारधाराएं विषय पर प्रबोधन दिया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply