3 दिवसीय भाजपा का लगेगा प्रशिक्षण वर्ग जिला एवं मंडल के पदाधिकारी होंगे सम्मिलित

शेयर करें

दुर्ग ।। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जाना है। जिला भाजपा जितेंद्र वर्मा ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार में दुर्ग में 17 से 19 जून को जिला प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया है, इस प्रशिक्षण वर्ग में संपूर्ण जिला कार्यकारिणी के साथ मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री, मंडल कोषाध्यक्ष एवं मंडल के दो प्रमुख कार्यकर्ता अपेक्षित रखे गए हैं।

Advertisements
KWBD

तीन दिनों का यह प्रशिक्षण वर्ग पार्श्वतीर्थ नगपुरा स्थित दुग्गड भवन में आयोजित किया गया है। तीन दिनों के प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश के अनेकों दिग्गज नेता आकर जिला व मंडल के अपेक्षित पदाधिकारियों को अलग-अलग विषयों में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की कार्यपद्धति, रीति नीति और सिद्धांतों को लेकर अनेकों विषयों पर मार्गदर्शन किया जाएगा, जिसमें उदघाटन और समापन सत्र को छोड़कर कुल 15 सत्र होंगे, इन सत्रों में भारत की मुख्य विचारधाराएं और भाजपा की विचारधारा, व्यक्तित्व विकास, भाजपा की कार्य पद्धति और संगठन संरचना में कार्यकर्ताओं की भूमिका, भाजपा का इतिहास एवं विकास, भारत और वैश्विक परिदृश्य, आत्मनिर्भर भारत, सोशल मीडिया की समझ भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य, केंद्र सरकार की विकास योजनाएं एवं छत्तीसगढ़ राज्य, बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व जैसे अनेकों विषय वक्ताओं द्वारा रखे जाएंगे।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बताया कि 3 दिनों के प्रशिक्षण वर्ग के व्यवस्थित संचालन के लिए एक संचालन समिति बनाई गई है जिसमें प्रमुख कार्यकर्ताओं को वर्ग की व्यवस्था संबंधी उत्तरदायित्व सौंपा गया है, इस संचालन समिति की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण वर्ग में की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत दिशा निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया गया है।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
    • August 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण…

    और पढ़ें
    ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत किसी भी श्रमिक का आवेदन लंबित न रहे, दिए निर्देश
    • August 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *