अवैध प्लाटिंग हटाने पर अब तक की सबसे बडी कार्यवाही

शेयर करें

दुर्ग नगर पालिक निगम दुर्ग , राजस्व विभाग दुर्ग एवं टाउन एवं कंट्री प्लान दुर्ग द्वारा लंबे समय से कर रहे अवैध प्लाटिंग पर जे.सी.बी. चलाकर अवैध निर्माण हटाने की कार्यवाही आज तड़के की गयी । निगम प्रशासन ने राजस्व विभाग दुर्ग एवं टाउन एवं कंट्री प्लान दुर्ग के साथ अवैध प्लाटिंग को हटाने की कार्य योजना तैयार की थी । निगम आयुक्त एवम एसडीएम ने अभियान के प्रारंभ में सुबह ही भवन अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, अतिक्रमण अधिकारी को अपने पूरे अमले के साथ निगम कार्यालय में उपस्थित होने हेतु आदेशित किया था । तद्उपरांत पूरा निगम का अमला सुबह 8ः30 बजे निगम कार्यालय में उपस्थित हो गया था निगम आयुक्त एस.डी.एम. एवं टाउन एवं कंट्री प्लान एवम पुलिस प्रशासन द्वारा सांमजस्य बनाकर योजनाबद्ध तरीके से कार्य की शुरूवात की गई ।

Advertisements
KWBD

अवैध प्लाटिंग की कार्यवाही को आज सुबह इन अधिकारियों की मार्ग दर्शन में तहसीलदार, नगर निगम के भवन अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, अतिक्रमण प्रभारी के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से मोहन नगर थाना प्रभारी, एवं दुर्ग थाना प्रभारी पूरी टीम के साथ उपस्थित थे । महिला पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित रही । निगम आयुक्त के अनुसार लगभग पचास एकड़ जमीन में बाउण्ड्रीवाल व उनमें निर्माण मेन गेट तथा अंदर बने कई स्थानो में निर्माण हो चुके सड़के एवं कच्चे मकानों को जे.सी.बी. के माध्यम से धराशाही किया गया, नगर निगम की टीम के साथ साथ राजस्व विभाग एवं टाउन एवं कंट्री प्लान की टीम के द्वारा पूरे जोश और मुस्तैदी के साथ अवैध प्लाटिंग हटाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया । ज्ञात हो कि एम आर ले आउट डेव्लपर्स के विरूद्ध यह कार्यवाही की गई, उस फर्म के विरूद्ध अवैध प्लाटिंग न करने की चेतावनी देते हुए निगम प्रशासन ने पूर्व में तीन बार नोटिस जारी किया था उसके बावजूद भी उनके द्वारा अवैध प्लाटिंग को हटाने की कार्यवाही नही की जा रही थी तद्उपरांत यह कार्यवाही की गई ।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव की अध्यक्षता में शहरी गैस वितरण नीति के तहत राज्य स्तरीय निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
    • August 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण…

    और पढ़ें
    ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत किसी भी श्रमिक का आवेदन लंबित न रहे, दिए निर्देश
    • August 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग के काम-काज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-केवायसी प्रक्रिया के तहत…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *