बीपीएल कार्डधारी मरीजों के लिए एक्सरे एवं अन्य जांच होंगी पूरी तरह निःशुल्क

शेयर करें

जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में पांच प्रतिशत की वृद्धि का निर्णय

दुर्ग  // जिला चिकित्सालय में संचालित हमर लैब में बीपीएल कार्डधारी मरीजों के लिए एक्सरे एवं अन्य जांच पूरी तरह से निःशुल्क होंगी। जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में पांच प्रतिशत की वृद्धि की जाएगी। यह निर्णय कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में जिला चिकित्सालय परिसर में अतिक्रमण को हटाने संबंधी निर्णय भी लिया गया। साथ ही परिसर में अवैध रूप से खड़ी की जाने वाली प्राइवेट एंबुलेंस भी हटाये जाने का निर्णय लिया गया। अस्पताल के जिन डाटा एंट्री आपरेटर का कार्य संतोषजनक नहीं है उन्हें हटाये जाने की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जीवनदीप समिति के सदस्यों ने जिला अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने का सुझाव दिया। सदस्यों ने कहा कि कुछ बड़े शहरों के जिला अस्पतालों में चौकी अस्पताल परिसर में ही है जिससे पुलिस से संपर्क करने की काफी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। बैठक में ईसीजी की सुविधा लोगों को देने प्रशिक्षित स्टाफ नर्स के माध्यम से अथवा जीवनदीप समिति में किसी कर्मचारी को मानदेय पर रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में सदस्यों ने अस्पताल की जरूरतों के मुताबिक अत्याधुनिक उपकरणों की माँग रखी। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल की जरूरतों को पूरा करने के लिए जीवनदीप समिति को निरंतर अपने आर्थिक संसाधनों को मजबूत करना होगा। उन्होंने कहा कि जितनी पंचिंग बढ़ेगी, अस्पताल की आय उतनी ही बढ़ेगी। इसके लिए अस्पताल प्रशासन को निरंतर ध्यान देना होगा कि इंडोर बढ़े। उन्होंने कहा कि इसकी निरंतर मानिटरिंग किये जाने से अस्पताल की आय में अच्छा खासा इजाफा होगा और इससे अस्पताल में नवाचार किये जा सकेंगे।

कलेक्टर ने पिछली बैठक के निर्णयों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली। उन्होंने एमसीएच बिल्डिंग में पानी की दिक्कत के बारे में पूछा। अधिकारियों ने बताया कि पानी की दिक्कत दूर हो गई है। अमृत मिशन के अंतर्गत मुख्य टंकी को पाइप लाइन से जोड़ दिया गया है जिससे 24 घंटे पानी की आपूर्ति हो रही है। लिफ्ट भी चाली कर दी गई है और काऊ कैचर का निर्माण भी कर दिया गया है। बैठक में कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में जहां जहां पर मरम्मत की जरूरत है वहां मरम्मत का कार्य आरंभ कर लिया जाए। बैठक में जीवनदीप समिति से दिलीप ठाकुर, दुष्यंत यादव, पुरुषोत्तम कश्यप, प्रशांत डोनगांवकर, सतीश सुराना उपस्थित थे। बैठक में सीएमएचओ डा. जेपी मेश्राम, सिविल सर्जन डा. वाय के शर्मा, आरएमओ डा. अखिलेश यादव, नगर निगम आयुक्त हरेश मंडावी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply