एम.एड. और बी.एड. विभागीय प्रशिक्षार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जून तक

शेयर करें

रायपुर // शिक्षा सत्र 2022-24 के लिए एम.एड. और बी.एड. विभागीय प्रशिक्षार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया 6 जून से प्रारंभ हो गई है। प्रवेश के इच्छुक एम.एड. और बी.एड. के विभागीय प्रशिक्षार्थी 25 जून तक एससीईआरटी की वेबसाइट scert.cg.gov.in में निर्धारित प्रारूप में ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। इस भरे हुए आवेदन का प्रिंट आउट प्राप्त कर आवेदक को हार्डकॉपी में आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने प्राचार्य से अग्रेषित कराकर 01 जुलाई 2022 तक संबंधित महाविद्यालय में जमा करना होगा।

प्राचार्य शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग ई एवं टी संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता एल.बी., व्याख्याता पंचायत, प्रधानपाठक उच्च प्राथमिक शाला, उच्च श्रेणी शिक्षक, शिक्षक एल.बी., शिक्षक पंचायत, प्रधानपाठक प्राथमिक शाला, सहायक शिक्षक, सहायक शिक्षक एल.बी. और सहायक शिक्षक पंचायत आपने आवेदन को यथास्थिति संबंधित महाविद्यालय में 01 जुलाई 2022 तक जमा करेंगे। तीनों विभागों के अभ्यर्थी एम.एड., बी.एड प्रशिक्षण के लिए एससीईआरटी की वेबसाइट में निर्धारित प्रारूप में 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं।

शासकीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थाओं में कार्यरत अभ्यर्थी अपने संस्था प्रमुख के द्वारा आवेदन को अगेषित कराकर आवेदन पत्र संबंधित शासकीय शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय को निर्धारित अंतिम तिथि तक प्रेषित करेंगे। एम.एड. में चयन प्रक्रिया पूर्व वर्षों की भांति प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के मेरिट के आधार पर होगी। बी.एड. में चयन की प्रक्रिया पूर्व वर्षों की भांति वरिष्ठता के आधार पर होगी।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply