विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर, एसपी एवं जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम बरगा में किया पौधरोपण

शेयर करें

राजनांदगांव // विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ लोकेश चंद्राकर ने आज ग्राम बरगा में पौधरोपण किया। ग्राम पंचायत बरगा व क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र बरगा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों द्वारा वृहद वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जिसमें फलदार वृक्ष, उच्च किस्म के ग्राफ्टेड आम, सीताफल, चीकू, कटहल जाम, लौंग आदि के पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अशोक देवांगन, जनपद पंचायत सदस्य  श्रीमती पुष्पा गायकवाड़, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दिलीप कुमार कुर्रे,  उपसंचालक पंचायत देवेन्द्र कुमार कौशिक, संकाय सदस्य रणजीत सिंग, ऐन प्रसाद शर्मा, प्रवीण कुमार नायक, पटवारी ऐश्वर्य मिश्रा, सरपंच कुमार सोनवानी, सचिव श्रीमती सुनीता साहू, उपसरपंच उषा साहू एवं राजीव युवा मितान क्लब बरगा के अध्यक्ष अक्षय कुमार कंवर, उपाध्यक्ष श्री डोमेन्द यादव, उपाध्यक्ष ज्योति साहू, कोषाध्यक्ष आशाराम कंवर, सचिव नेहा यादव, सहसचिव बिन्दु वैष्णव, सहसचिव रमशीला यादव तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से विजय साहू, अनिल साव सहित ग्रामीणजनों ने पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सेनानियों के योगदान और सुशासन की उपलब्धियों का प्रदर्शन
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों…

    और पढ़ें
    ​भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास – मंत्री श्री वर्मा
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने डॉ. खूबचंद बघेल और स्वामी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *