छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों, मजदूरों, किसानों, वनवासियों, महिलाओं को मिल रहा आर्थिक तरक्की का रास्ता

शेयर करें

रायपुर // राजधानी के साइंस कॉलेज मैदान स्थित डीडीयू ऑडिटोेरियम में छत्तीसगढ़ में पिछले साढ़े तीन सालों में हुए विकास कार्यों की छायाचित्र प्रदर्शनी 21 मई से लगाई गई है। इस विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी आकर्षक फोटो एवं वीडियो के माध्यम से जन-जन को दी जा रही है। इस प्रदर्शनी को देखने प्रदेश के विभिन्न जिलों के निर्वाचित प्रतिनिधि, किसान एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में प्रतिदिन पहुंच रहे हैं।

Advertisements
KWBD

कोरबा जिले के विकासखण्ड पाली के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत माखनपुर, मादन, केराझरिया, शैला, सरईपाली, कोनकोना, विकासखण्ड पोडी उपरोडा के ग्राम पंचायत लखनपुर, तानाखार, बाझीबन्द, सुथर्रा, कापूबहरा, धरीपखना, कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कटसिरा, कोलिहामुन्डा, मोहनपुर, केसला, सलोरा (ख) रंजना जवाली, पौसरा, बिरदा और रलिया के पंचायत जनप्रतिनिधियों ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत कटघोरा के अध्यक्ष श्रीमती लता कुंवर एवं जनपद पंचायत सदस्यगण भी ग्रामीणों के साथ उपस्थित थे।

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं से ग्रामीणों, मजदूरों, किसानों, वनवासियों, महिलाओं की आर्थिक तरक्की का रास्ता मिल रहा है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राजीव गांधी किसान न्याय योजना, सुराजी गांव योजना की तरह ही राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, वन अधिकार पत्र वितरण, वनोपज संग्रहण जैसी अनेक जनहितैषी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, सेनानियों के योगदान और सुशासन की उपलब्धियों का प्रदर्शन
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी नागरिकों और विद्यार्थियों…

    और पढ़ें
    ​भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास – मंत्री श्री वर्मा
    • August 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने डॉ. खूबचंद बघेल और स्वामी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *