हर आँगन एक पेड़ ” मुहीम में साथ दे – निशु पाण्डेय

शेयर करें

भिलाई। आज पुरे देश विदेश में विश्व पर्यावरण दिवस को एक त्यौहार के रूप में मनाया गया लगातार ग्लोबल वार्मिंग ऑक्सीजन की कमी ,पानी की कमी पर्यावरण के प्रदूषण
ओजोन लेयर की गंभीरता को देख कर आम जन जागरूक
होकर पेड़ तो लगा रहा है परंतु उसे बचाने के प्रयास में अभी भी असफल है l

संस्था आर्टकॉम के संचालक निशु पाण्डेय ने अपनी मुहीम
” हर आँगन एक पेड़ ” की जानकारी देते हुए बताया की
तिन वर्ष से चल रहे इस मुहीम को लोगो का समर्थन प्राप्त हो रहा है इसी दिशा में आज संस्था को भिलाई के मेडिकल व्यापारी संजय खंडेलवाल जी ने “हर आँगन एक पेड़ ” मुहीम की गंभीरता समझते हुए इस नाम की टी शर्ट बनाने हेतु संस्था का सहयोग किया एवं इस टी शर्ट को दुर्ग जिले के
लोकप्रिय सांसद श्री विजय बघेल जी के हाथो से लॉंच किया गया l शहर के सभी लोगो ने ” हर आँगन एक पेड़ ” के संदेस को और इस टीशर्ट को पसंद किया l

संस्था संचालाक निशु पाण्डेय ने बताया की इस सन्देश वाली टी शर्ट को पहन कर संस्था हर रविवार को दो घंटे पर्यावरण हेतु पौधे लगाने एवं लगे हुए पेड़ो के संरक्षण हेतु कार्य करेगी lइस अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल व बघेल के साथ भाजपा भिलाई के जिला महामंत्री , पार्षद ,पुर्व पार्षद , पुर्व नेता प्रतिपक्ष , सांसद प्रतिनिधि कार्यकर्ता गण के साथ आर्टकॉम के पर्यावरण प्रेमी करमजीत सिंह ,शारदा गुप्ता ,नीलकमल सोनी,विनोद उपाध्याय ,शिव शंकर यादव, श्रीनिवास मिश्र ,हंसराज पटेल, बंटी नाहर ,राजेश सिंह ,बॉबी देवोल ,राजेश केसरवानी, नासिर हुसैन ,भास्कर तिवारी एवं आर्टकॉम संचालक निशु पाण्डेय उपस्थित थे l

  • Related Posts

    भिलाई-03 में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों ने किया नमन
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई ।/ स्वर्गीय डोमन लाल कोसेवाड़ा जी की स्मृति में आज भिलाई-03 में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के वरिष्ठ…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply