दिव्यांगजनों का बना यूडीआईडी कार्ड व चिकित्सा प्रमाण पत्र

शेयर करें

राजनांदगांव // कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आजादी से अन्तयोदय तक विशेष अभियान कार्यक्रम अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी कार्ड व चिकित्सा प्रमाण पत्र बनाया गया। जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम औंधी में 49 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। जिसमें से 17 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड व चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी किया गया। इस प्रकार ग्राम खडग़ांव में 74 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया और 24 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड एवं चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी किया गया। जनपद पंचायत मोहला के ग्राम गोटाटोला में 81 दिव्यांगजनों पंजीयन किया गया और 18 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड व चिकित्सा प्रमाण पत्र जारी किया गया। दिव्यांगजनों का चिकित्सा प्रमाण पत्र यूडीआईडी कार्ड बनने से वे शासकीय योजनाओं का लाभ ले सकते है।

Advertisements
KWBD
  • Related Posts

    भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़ के पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक में श्री राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु की भव्य…

    और पढ़ें
    विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // इतिहास केवल अतीत की घटनाओं का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने और भविष्य को सुरक्षित बनाने की सीख भी है। इसलिए विभाजन की विभीषिका और…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *