मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक बनी ग्रामीणों के लिए वरदान

शेयर करें

राजनांदगांव // मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना दूरस्थ ईलाकों के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। हाट बाजार में आने वाले लोगों को अब हाट बाजार में ही क्लिनिक से स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ मिलने से स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है। राजनांदगांव जिले के सुदुर अंचल मानपुर, मोहला एवं अम्बागढ़ चौकी के दुरस्थ अंचलों में संचालित हाट बाजार में दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी हेतु आए ग्रामीणजनों से योजना का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। योजना से लाभान्वित हितग्राहियों का उत्साहजनक परिणाम मिलने से मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का विस्तार सम्पूर्ण जिले के 61 हाट बाजार तक किया गया है। मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के क्रियान्वयन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार अंतिम व्यक्ति तक हो रहा है। जिससे सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल का विस्तार सम्पूर्ण स्तर में हो रहा है। बीमारियों की प्रारंभिक स्तर से पहचान एवं उपचार हेतु सही परामर्श मिलने से स्वास्थ्य सूचकांकों के मानकों को प्राप्त करने में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना महत्वपूर्ण योजना साबित हो रही है।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी के निर्देशन में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत 16 चिकित्सकीय टीम द्वारा आवश्यक दवाईयां, जांच सामग्री एवं उपकरणों सहित हाट बाजार क्लिनिक में पहुंचकर लोगों का ईलाज किया जा रहा है। इसके साथ ही अन्य जांच भी मौके पर की जाती है। यहां लोगों को नि:शुल्क दवाएं एवं विभिन्न जांच कराने वालों की संख्या 2 लाख 20 हजार 509 है। ग्रामीण ईलाकों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का अच्छा प्रतिसाद देखने मिल रहा है। अभियान का ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ का अंदाजा क्लिनिक में ईलाज कराने वालों के आकड़ों से लगाया जा सकता है। जिले में योजना प्रारंभ दिनांक से माह मई 2022 तक 61 हाट बाजारों में स्वास्थ्य टीम द्वारा 2 लाख 25 हजार 42 लोगों को लाभान्वित किया गया है। हाट बाजार क्लिनिक योजना अंतर्गत मलेरिया जांच, एचआईवी जांच, टीवी जांच, एचबी जांच, चर्मरोग जांच, कुष्ठ जांच, सिकल सेल जांच, परिवार नियोजन सामग्री वितरण, दृष्यता परीक्षण जांच, उच्च रक्तचाप जांच, मधुमेह जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच, शिशु टीकाकरण, नेत्ररोग संबंधी जांच, कैंसर संबंधी जांच, डायरिया जांच एवं सामान्य बीमारियों का ईलाज किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने जनसामान्य से अपील की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना का लाभ लेकर विभिन्न बीमारियों के प्रति सजग रहने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया है। इसी प्रकार वर्षाकालीन रोगों से बचाव एवं रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply