कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अंतर्गत  विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 36 लाख  60 हजार रूपए की दी प्रशासकीय स्वीकृति

शेयर करें

राजनांदगांव // कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अंतर्गत  विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1 करोड़ 36 लाख  60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मानपुर जनपद पंचायत के ग्राम चवेला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इसी तरह मोहला जनपद पंचायत के ग्राम मुकादाह में सामुदायिक भवन निर्माण 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम साल्हे जलहल  में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। खैरागढ़ जनपद पंचायत के ग्राम शिकारीटोला में नाली निर्माण कार्य, ग्राम मदनपुर में आरसीसी रोड निर्माण कार्य एवं ग्राम मदनपुर में सीसी रोड निर्माण कार्य के लिए 5-5 लाख रूपए की प्रशासकीय प्रदान की गई है। छुरिया जनपद पंचायत के ग्राम बडग़ांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 4 लाख रूपए, ग्राम शिकारीमहका में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम घोघरे में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम घुपसाल में सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम गर्रापार में सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम बननवागांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख रूपए, ग्राम अरजकुण्ड में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय प्रदान की गई है।

Advertisements
KWBD

राजनांदगांव जनपद पंचायत के ग्राम पार्रीखुर्द के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम लिटिया में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम सिंघोला में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पदुमतरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए ग्राम डुमरडीहकला में मंच निर्माण के लिए 2 लाख रूपए, ग्राम मासुल में सीसी रोड निर्माण के लिए 2 लाख 60 हजार रूपए, ग्राम बोरी में नाली निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम ईरा में अहाता निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम खपरीकला में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम पटेवा में भवन सह सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम इरईकला में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम कांकेतरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम भर्रेगांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए, ग्राम घुमका में सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख रूपए तथा ग्राम घुमका में सामुदायिक भवन देवरीडीह के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

  • Related Posts

    भगवान सहस्रबाहु की प्रतिमा का अनावरण, सामाजिक एकता और नई पीढ़ी के उत्थान का दिया संदेश
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // प्रदेश के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने रायगढ़ के पंजरी प्लांट स्थित सहस्रबाहु चौक में श्री राजराजेश्वर भगवान सहस्रबाहु की भव्य…

    और पढ़ें
    विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // इतिहास केवल अतीत की घटनाओं का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा देने और भविष्य को सुरक्षित बनाने की सीख भी है। इसलिए विभाजन की विभीषिका और…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *