जितेंद्र वर्मा के पदभार ग्रहण के साक्षी बने सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता

शेयर करें

दुर्ग ।। नवनियुक्त जिला भाजपा अध्यक्ष ने मंगलवार को पाटन से दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पाटन से सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मां महामाया मंदिर में माथा टेक कर अर्चना कर मां शीतला मंदिर में पूजा अर्चना और निक्की भाले नेता प्रतिपक्ष करके दुर्ग जिला भाजपा निवास के सामने फिर जनपद के सामने स्वागत कर दुर्ग भाजपा कार्यालय के लिए प्रस्थान किया। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने जितेंद्र वर्मा का जमकर स्वागत किया। फुण्डा, गोंड़पेंड्री, सेलूद, पतोरा ,उतई, मरौदा, दुर्ग में एलआईसी बिल्डिंग के सामने, सिविल लाइन चौक, पटेल चौक में कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का अभिनंदन किया।

जिला भाजपा कार्यालय पहुंचते ही आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर खुशियां मनाई। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आरती उतारकर जितेंद्र वर्मा का भाजपा कार्यालय के दरवाजे पर स्वागत किया।
कार्यालय के दरवाजे पर माथा टेक कर जितेन्द्र वर्मा ने कार्यालय में प्रवेश किया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पदभार ग्रहण किया तत्पश्चात मंचीय कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पाण्डेय, लोकसभा सांसद विजय बघेल, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश मंत्री उषा टावरी , पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू , पूर्व विधायक कैलाश चंद शर्मा , पूर्व विधायक सांवलाराम डहरे ,पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ,सुरेंद्र पाटनी,रविशंकर सिंह, पूर्व महापौर चंद्रिका चंद्राकर और प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में अभिनंदन समारोह किया गया।

राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय ने कहा कि जितेंद्र वर्मा पार्टी के बहुत पुराने और वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं, उनमें संगठन संभालने की अपार क्षमता है। उन्होंने पहले भी संगठन में अनेकों महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है और जिला अध्यक्ष के रूप में पार्टी ने एक सुलझे हुए कार्यकर्ताओं को जिला अध्यक्ष का उत्तरदायित्व सौंपा है, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की संगठन क्षमता और अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और पार्टी दुर्ग जिले की सभी विधानसभा सीटों में फिर से अपना भगवा लहरायेगी।

लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि जितेंद्र वर्मा का नाम पार्टी के लिए कोई नया नाम नहीं है। वे लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न पदों पर काम किए हुए व्यक्ति हैं, संगठन सहायक के रूप छग की राजधानी रायपुर ग्रामीण संगठन जिला बलौदा बाजार जिला गरियाबंद जिला जैसे बड़े जिला में पार्टी में पूर्ण काली के रूप में काम किए हैं अब काफी सुधरे हुए व्यक्ति हैं इन्होंने छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ के बाहर अन्य प्रांतों में जहां जहां भी चुनाव हुआ है हर जगह चुनाव कराने गए हैं भारतीय जनता पार्टी के संपूर्ण कार्यकर्ताओं के नाम और काम दोनों से भलीभांति वाकिफ है उनके नेतृत्व में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करेगी।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू ने कहा कि जितेंद्र वर्मा संपूर्ण दुर्ग जिले की भौगोलिक और राजनीतिक परिस्थितियों से भलीभांति परिचित हैं। पार्टी में लंबे समय से काम करते हैं रहने के कारण दुर्ग जिले के लगभग सभी गांव में उनका संपर्क हुआ है ऐसे विशाल संपर्क रखने वाले व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाने का निश्चित रूप से पार्टी को लाभ मिलेगा।

प्रदेश मंत्री उषा टावरी ने कहा कि पार्टी ने एक योग्य और सही व्यक्ति का चुनाव जिला अध्यक्ष के लिए किया है और पार्टी के सभी कार्यकर्ता कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़े हैं।

अभिनंदन कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन और राजनीतिक दल तो है ही लेकिन उसके साथ यह एक परिवार भी है। और परिवार में संवाद होना बहुत आवश्यक है किसी भी परिवार में समस्याएं तभी आती है जब संवादहीनता की स्थिति बनती है, मुझे किसी से भी संवाद करने में कोई परेशानी नहीं है, मैं किसी भी कार्यकर्ता से संवाद करने हेतु पूरी तरह से तत्पर रहूंगा, कोई भी कार्यकर्ता अपने बात कभी भी मेरे सामने निसंकोच होकर रख सकता है। बातचीत का क्रम जारी रहे तो बड़ी से बड़ी समस्या भी आसानी से हल हो जाती है। जितेंद्र वर्मा ने कहा कि कोई भी व्यक्ति संगठन से बड़ा नहीं है भाजपा में केवल संगठन की जय होनी चाहिए किसी व्यक्ति विशेष के जिंदाबाद का नारा लगाना उचित नहीं होता। पार्टी हम सब की मां है उनके सम्मान के लिए हम सब को निरंतर प्रयास करना होगा।अभिनंदन कार्यक्रम में मंच संचालन जिला महामंत्री ललित चंद्राकर और नटवर ताम्रकार ने किया तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू ने किया।

कार्यक्रम के पश्चात जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें जिला पदाधिकारी, मंडल के भाजपा अध्यक्ष और महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष महामंत्री संगठन की समीक्षात्मक जानकारी ली गई और आगामी कार्यों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply