किसान मजदूर और महिलाओं के आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने सरकार द्वारा हो रहा विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन

शेयर करें

रायपुर // साइंस कॉलेज परिसर स्थित डीडीयू आडिटोरियम में विकासपरक राज्यस्तरीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आज बेमेतरा जिले के पंचायत प्रतिनिधियों ने अवलोकन किया।ग्राम पंचायत बनराका,अगरी, बेरलाकला,कमकावाड़ा,उमारवनगर, गनि या के पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की जनहितैषी योजनाओं एवं कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में आए बदलाव और विकास कार्यों की उपलब्धियों की जमकर तारीफ की। प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद बेमेतरा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसान,मजदूर और महिलाओं के आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है।आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा और इलाज की व्यवस्था की है।किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना का क्रियान्वयन कर रही है।इसी तरह वर्तमान महंगाई के दौर में सस्ती दरों पर धनवंतरी मेडिकल स्टोर में दवाई उपलब्ध कराया जा रहा है।गौठान और स्व सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं की आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है।वर्तमान में महिलाएं अब आर्थिक स्वावलंबन की ओर बढ़ रही है।इसके लिए सरकार सभी आवश्यक कदम उठा रही है।
       

Advertisements
KWBD

इसी तरह ग्राम पंचायत जानों, मोहतरा, खपरी,गांगपुर, मोहतरा, बीजा, गोपालपुर, कंडरका आदि पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने बताया कि सरकार द्वारा हमारी पुरानी संस्कृतियों को पुनर्जीवित किया जा रहा है।यह काम एक किसान पुत्र ही कर सकता है।ग्रामीणों ने सुराजी गांव योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना की सराहना की।सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भूमिहीन मजदूर,महिला और युवा लाभान्वित हो रहे हैं। इसके अलावा सुराजी गांव योजना और गोधन न्याय योजना से लोगों को रोजगार मिल रहा है। 
जिले से आए पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि छायाचित्र प्रर्दशनी  के माध्यम से लोगो तक सभी शासकीय योजनाओं को आमजनों तक पहुंचाने का अच्छा माध्यम है।

  • Related Posts

    विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और संघर्ष की स्मृतियों को किया जाएगा साझा, विशेष प्रदर्शनी भी होगी आयोजित
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत विभाजन की विभीषिका में असंख्य परिवारों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से…

    और पढ़ें
    इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आईएमए प्रतिनिधियों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *