राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 : छत्तीसगढ़ से दो राज्यसभा सदस्यों का होगा निर्वाचन 

शेयर करें

रायपुर // राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 के तहत छत्तीसगढ़ में रिक्त होने वाली दो राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन के लिए 10 जून को मतदान होगा। 

छत्तीसगढ़ राज्य के लिए राज्यसभा के कुल 5 सीटों में से दो राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम एवं श्रीमती छाया वर्मा का कार्यकाल 29 जून 2022 को समाप्त हो गया है। राज्यसभा की रिक्त होने वाली इन दो सीटों के लिए राज्यसभा निर्वाचन के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 24 मई 2022 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा जारी राज्यसभा द्विवार्षिक कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन दाखिल किए जाने की अंतिम तिथि 31 मई (मंगलवार) को निर्धारित की गई है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 01 जून बुधवार को होगी। अथ्यर्थियों द्वारा नाम वापिस किए जाने की अंतिम तिथि 03 जून शुक्रवार को तय की गई है। मतदान 10 जून शुक्रवार को सबेरे 9 बजे से शाम 4.30 बजे तक निर्धारित की गई है। मतगणना 10 जून को ही शाम 5 बजे से होगी। 

राज्यसभा सदस्यों के निर्वाचन हेतु जारी अधिसूचना के अनुसार नाम-निर्देशन पत्र 31 मई तक सबेरे 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक (लोक अवकाश के दिवसों को छोड़कर) छत्तीसगढ़ विधानसभा में रिटर्निंग ऑफिसर सचिव छत्तीसगढ़ विधानसभा को प्रस्तुत किए जा सकेंगे। गौरतलब है कि राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन के लिए राज्य में कुल 90 विधानसभा सदस्यों में से इंडियन नेशनल कांग्रेस के 71, भारतीय जनता पार्टी के 14, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे.) के 3 तथा बहुजन समाज पार्टी के 2 सदस्यों के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा। मतदान मतपत्रों के जरिए होगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply