70 हजार मीटर कपड़े का उत्पादन हो रहा है नगपुरा में

शेयर करें

दुर्ग // कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे आज अपने निरीक्षण के दौरान नगपुरा में स्थित नागेश्वरी बुनकर सहकारी समिति पहुंचे थे, जहां शासकीय हथकरघा वस्त्रों का उत्पाद एवं विक्रय किया जाता है। यह संस्था सन 1965 से संचालित है और यहां कुल 55 सदस्य कार्य करते हैं। यहां अपेक्स बुनकर संघ रायपुर से धागा प्राप्त कर प्रतिवर्ष 70 हजार मीटर कपड़ों का उत्पादन किया जाता है। कलेक्टर ने समिति के अध्यक्ष गुहा राम से हथकरधा कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी ली और वहां उपस्थित महिलाओं से चर्चा की। महिलाओं ने कलेक्टर को अपनी कुछ बुनयादी समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर कलेक्टर ने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को महिलाओं द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देशित किया।

  • Related Posts

    देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कोरिया जिला के पटना तहसील अंतर्गत देवखोल जंगल में अवैध कोयला उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने व्यापक कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में कोयला जब्त किया है।…

    और पढ़ें
    नई औद्योगिक नीति से उद्योग स्थापित करने की प्रक्रिया हुई सरल, पारदर्शी और समयबद्ध
    • April 18, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा जिले के दर्री तहसील अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में नवीन औद्योगिक क्षेत्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *