जनसमस्या समाधान शिविर में राशन कार्ड एवं पेंशन के प्राप्त आवेदनों पर लेपटाॅप एवं कम्प्युटर से कर्मचारियों के द्वारा मौके पर ही किया जा रहा समाधान:

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम, दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में व्याप्त समस्या के निराकरण के लिए नगर निगम के सभी 60 वार्डो के कलस्टर में जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है शिविर में पेयजल, स्ट्रीट लाईन, टैक्स, निराश्रित पेंशन, राशन कार्ड, नये राशन कार्ड, सफाई कार्य, गुमास्ता लाईसेंस, नामांतरण, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र एवं शासन की योजनाओं से संबंधित समस्याओं एवं मांग से संबंधित आवेदन पत्रों को त्वरित निराकरण किया जा रहा है ।

Advertisements
KWBD

आज दिनांक 25/05/2022 दिन बुधवार को महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक शाला में वार्ड क्रमांक 30, 31 एवं 32 वार्ड के नागरिको को समस्याओं के समाधान हेतु शिविर लगाया गया उक्त शिविर में आज शहर विधायक अरूण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, एम.आई.सी. सदस्य भोला महोबिया,ऋषभ जैन, मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद मदन जैन, राजकुमार नारायणी, बिजेंद्र भारद्वाज,एल्डरमैन अजय गुप्ता, कार्यपालन अभियंता आर.के.पांडेय,नोडल अधिकारी जावेद अली,सहायक अभियंता आर.के.पालिया,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,स्वास्थ्य अधिकारी गिरीश दिवान,विकास यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियां शिविर में पहुंचकर आवेदनकर्ताओं से बात की उनकी मांग एवं समस्याओं को सुना एवं उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही आवेदन पत्रों का निराकरण करने के निर्देश दिये ।

आज शिविर में कुल 63 आवेदन पत्र प्राप्त हुये जिसमें 55 आवेदन मांग से संबंधित एवं 8 आवेदन शिकायतो से संबंधित प्राप्त हुए । सबसे ज्यादा आवेदन प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित प्राप्त हुए। जिसे मौके पर ही संबंधित अधिकारी को निराकरण करने के लिए प्रेषित किया गया एवं 15 आवेदन आबादी पट्टा से संबंधित को सक्षम अधिकारी को भेजा गया। बाकी अन्य विभाग से प्राप्त आवेदनों को पेंशन विभाग, लोककर्म विभाग, साफ-सफाई विभाग, लायसेंस विभाग को त्वरित निराकरण हेतु भेजा गया। कल दिनांक 26/05/2022 को जन समस्या समाधान शिविर का आयोजन वार्ड क्रं. 33, 34 एवं 35 का कंडरा भवन शिवपारा दुर्ग में सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक किया गया है। संबंधित वार्ड में रहने वाले नागरिकों से अपील की जाती है कि उनकी मांग एवं समस्याओं के निराकरण हेतु शिविर में उपस्थित होवे!

  • Related Posts

    बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज शाम उनके निवास कार्यालय में सरगुजा जिले के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी छात्र-छात्राओं ने सौजन्य मुलाकात की।…

    और पढ़ें
    छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सहयोग से आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग ऑन ग्रीन स्टील’ में ₹13,840 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *