दुर्ग राज ठेठवार जामुल परिक्षेत्र समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान किया गया

शेयर करें

जामुल // रविवार को शासकीय प्राथमिक शाला क्र०1 रावण भाठा जामुल प्रांगण में दुर्ग राज ठेठवार यादव समाज (112 ग्राम ) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह जामुल परिक्षेत्र ठेठवार समाज के नव निर्वाचित पंच रमेश ठेठवार सहयोगी पंच चम्पा लाल यादव , नगर पालिका परिषद वार्ड 9 के पूर्व पार्षद अरविन्द यादव एवं ठेठवार यादव समाज के द्वारा आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्व प्रथम यदुकुल ईष्ट देव श्रीकृष्ण जी के तैल्य चित्र पर माल्याअर्पण व दीप प्रज्वलीत कर पूजा अर्चना कर किये l उल्लेखनीय है 8 मई को दुर्ग ब्लाक के ग्राम चिखली में 112 ग्राम के अंतर्गत आने वाले दुर्ग राज ठेठवार समाज का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें राज ठेठवार मनोज यादव सिरसा खुर्द , राज माहतो सुभाष यादव नेवई , ग्राम डांडेसरा निवासी नंद झरोखा यादव अध्यक्ष, उपाध्यक्ष अभिषेक यादव, सचिव अशोक यादव , सह सचिव पुनीत यादव, कोषाध्यक्ष जनक यादव, एवं परिक्षेत्र समाजिक पंच एवं सहयोगी पंच का निर्वाचन समाज प्रमुखो के निर्देशानुसार चुना गया ।
जिनका रविवार को जामुल परिक्षेत्र दुर्ग राज ठेठवार समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह व संगठन विस्तार का आयोजन में विशेष अतिथि के रुप में पुनित यादव , लक्ष्मण यादव , जनक यादव , कीर्तन यादव , केजु राम यादव , राजकुमार समाज के वरिष्ठ जन प्रमुख रुप से मंचस्थ रहे । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दुर्ग राज ठेठवार समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष नंद झरोखा यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सामाजिक एकता राजनितिक जागरुकता ,बच्चों को उच्च शिक्षा , रोजगार , धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में एक दुसरे को साथ देना चाहिए तथा युवाओं व महिलाओं को हमेशा सामाजिक तथा राजनितिक क्रिया कलापों में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए ।

Advertisements
KWBD

दुर्ग राज ठेठवार समाज जामुल परिक्षेत्र के नव निर्वाचित सामाजिक पंच रमेश ठेठवार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मै हमेशा समाज के वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से अपने उत्तरदायित्व का निर्वाह करुँगा ।सभा के आरंभ में दुर्ग राज ठेठवार यादव समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान जामुल परिक्षेत्र के सामाजिक लोगों द्वारा श्रीफल एवं शाल भेंट कर सम्मानित किये ।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से विकास यादव , संतोष यादव , शिवा यादव , जोहन यादव , हरियादव शिवकुमार यादव , मंता यादव , चैन सिंह यादव , कल्लु यादव ,देवनाथ यादव , श्याम लाल यादव , लल्लु यादव , गोपी यादव , बल्ला यादव , सुरेन्द्र यादव , अभय यादव , राहुल यादव मनिष यादव आदि के अलावा जामुल ठेठवार समाज परिक्षेत्र के समाजिक गण उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन दुर्ग राज ठेठवार यादव समाज सचिव अशोक यादव ने किया ।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर किया नमन
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है…

    और पढ़ें
    संत शिरोमणि गुरू रविदास की 650 वी जयंती एवं हरेली तिहार के अवसर पर जामुल पहुचेंगे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
    • August 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // संत शिरोमणि गुरू रविदास जी की 650 वी जयंती एवं हरेली तिहार के पावन अवसर पर सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सम्मान समारोह 12 अगस्त दिन बुधवार को…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *