पानी व्यर्थ बहते पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम, दुर्ग के आयुक्त हरेश मंडावी ने शहर के कई क्षेत्रो में भ्रमण किया इस दौरान उन्होने नगर में सफाई व्यवस्था व पेयजल आपूर्ति के संबंध में लोगो से जानकारियां ली एवम घर घर में पहुच कर पानी का प्रेशर भी चेक किया एवं लोगो से पानी पर्याप्त मात्रा में दोनों टाइम आ रहा है कि नही पूछा लोगो ने कहा कि दोनों टाइम आ रहा है पानी निरीक्षण के दौरान कई नलों से पानी व्यर्थ बहते हुए पाया गया व नल में टोटियां नही पाई गई मौके पर ही निगम आयुक्त ने लोगो को समझाइश दी

पानी का अपव्यय न करे एवम साथ ही साथ उन्होंने आम नागरिकों से कहा कि पानी बहुमुल्य है उसे व्यर्थ बहने न दिया जावे खुले नलो में टोटियां लगावे भविष्य में किसी प्रकार की निजी नल कनेक्शनों में पानी व्यर्थ बहते पाये जाने पर संबंधितो के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए । उन्होने कहां कि जीवन में जल अमुल्यवान है इसकी बर्बादी बर्दास्त नही किया जायेगा । जल प्रदाय की पृथक टीम इस पर निगरानी करेगा I निरीक्षण के दौरान नल जल कार्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ में NEET-UG (MBBS/BDS) प्रथम चरण काउंसिलिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन प्रारंभ
    • August 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कार्यालय आयुक्त चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के शासकीय एवं निजी चिकित्सा एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में संचालित स्नातक पाठ्यक्रम (एमबीबीएस/बीडीएस) में प्रवेश…

    और पढ़ें
    महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त 67.20 लाख माताओं और बहनों के खातों में डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए 630.55 करोड़ रुपये
    • August 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी करते हुए प्रदेश की 67 लाख 20 हजार 125 पात्र…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *