जन समस्या निवारण शिविर में जन्म प्रमाण पत्र दिए गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम, दुर्ग में आज जन समस्या समाधान शिविर का तीसरा दिन रहा, यह शिविर शासकीय तिलक स्कूल प्रांगण में लगाया गया जिसमें वार्ड क्रमांक 05, वार्ड क्रमांक 06 एवं वार्ड क्रमांक 07 से संबंधित नागरिको की समस्याओं से रूबरू होकर उनके आवेदनो का निराकरण किया गया । शिविर में नये राशन कार्ड बनाने, पेंशन प्रकरण के निराकरण एवं भूमि आबादी पट्टा दिलाने के संबंध में आवेदन पत्र का निपटारा किया गया । इसमें निगम अन्तर्गत आने वाले विभागो का निपटारा त्वरित गति से किया गया एवं शेष विभागों के संबंधित आवेदन पत्रों को सक्षम अधिकारी को प्रेषित किया गया।

शासन के निर्देश पर जन समस्या समाधान शिविर में नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव,स्थानीय पार्षद एवं एमआई सी सदस्य मनजीत भाटिया, अब्दुल गनी,संजय कोहले ने वार्ड के नागरिको से रूबरू होकर उनकी समस्याओ से अवगत हुए तथा शासन की योजनाओ के संबंध में लोगो को बताया।निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने भी शिविर स्थल में पहुंचकर संबंधित विभागवार लगे टेबल में पहुंचकर शिविर में प्राप्त हितग्राहियों के आवेदनों के संबंध में जानकारियां ली एवं निगम से संबंधित समस्याओ के आवेदनो का त्वरित निराकरण करने निर्देशित किया गया |

अन्य आवेदन जो निगम के अधिकार क्षेत्र के बाहर के संबंधित थे अन्य आवेदनों को सक्षम अधिकारी को भेजे गये।आज शिविर में कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें पेंशन से संबंधित 6, नये राशन कार्ड बनाने 8 तथा अन्य विभाग से संबंधित 29 आवेदन प्राप्त हुआ । इसमें हितग्राहियों के खाते में पैसा डाले जाने की जानकारी देकर पेंशन का निराकरण किया गया । ज्ञात हो कि इस शिविर में पट्टा, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड बनाने, निराश्रित पेंशन, नल कनेक्शन, विवाह,जन्म-मृत्यु, गोमास्ता अनुज्ञप्ति, अवैध निर्माण अतिक्रमण हटाने,लावारिस पशु हटाने, साफ-सफाई व्यवस्था के अलावा अन्य विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी एवं उसके निराकरण करने हेतु शिविर का आयोजन किया गया है । राशन कार्ड बनाने तत्काल नाम जोड़कर पी.डी.एफ. निकालकर नये राशन कार्ड बनाकर प्रकरण की निराकृत किया गया।आज जन समस्या निवारण शिविर में जन्म प्रमाण पत्र हेतु दिए गए आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जन्म प्रमाण पत्र आवेदिका को दिया गया!

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply