खरीफ फसलों के लिए डी.ए.पी. के स्थान पर विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का फसलवार उपयोग करने की सिफारिश

शेयर करें

बेमेतरा // खरीफ की फसलों के लिए अनुशंसित पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए डी.ए.पी. के स्थान पर अन्य उर्वरकों का उपयोग किया जा सकता है। फसलवार उर्वरक अनुशंसा के आधार पर निम्न विकल्प हो सकते हैं-धान एवं मक्का फसल के लिए अनुशंसित पोषक तत्व एन.पी.के.-40ः24ः16 (नाईट्रोजन 40, फास्फोरस 24, पोटाश 16) कि.ग्रा. प्रति एकड़ मात्रा आपूर्ति के लिए निम्न उर्वरक एवं मात्रा का उपयोग किया जाए-यूरिया एक बोरी (50 कि.ग्रा.), एन.पी.के. (20ः20ः0ः13) – दो बोरी (100 कि.ग्रा.) एवं पोटाश (27 कि.ग्रा.) अथवा यूरिया (65 कि.ग्रा.) एवं एन.पी.के. (12ः32ः16) दो बोरी (100 कि.ग्रा.) एवं सिंगल सुपर फास्फेट (50 कि.ग्रा.) अथवा यूरिया दो बोरी (100 कि.ग्रा.), सिंगल सुपर फास्फेट, तीन बोरी (150 कि.ग्रा.) एवं पोटाश 27 कि.ग्रा. का प्रयोग किया जा सकता है।

वर्मी कम्पोस्ट कम से कम एक क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें। खरीफ दलहनी फसलों के लिए अनुशंसित पोषक तत्व एन.पी.के. 8ः20ः8 (नाइट्रोजन 8, फास्फोरस 20, पोटाश 8) कि.ग्रा. प्रति एकड़ मात्रा की आपूर्ति के लिए निम्न उर्वरक’ एवं मात्रा का उपयोग किया जाए-यूरीया 18 कि.ग्रा., पोटाश 14 कि.ग्रा. एवं सिंगल सुपर फास्फेट ढाई बोरी (125 कि. ग्रा.) अथवा यूरिया 5 कि.ग्रा. एन.पी.के. (12ः32ः16)-एक बोरी (50 कि.ग्रा.) पोटाश 14 कि.ग्रा. सिंगल सुपर फास्फेट 25 कि.ग्रा. साथ ही वर्मी कंपोस्ट कम से कम एक क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें। खरीफ तिलहनी फसलों के लिए अनुशंसित पोषक तत्व एन.पी. के. (8ः20ः8) (नाइट्रोजन 8, फास्फोरस 20, पोटाश 8 (सोयाबीन एवं मूंगफली) कि.ग्रा. प्रति एकड़ आपूर्ति के लिए निम्न उर्वरक एवं मात्रा का उपयोग किया जाए- यूरिया (17 कि.ग्रा.) पोटाश (13 कि.ग्रा.) एवं सिंगल सुपर फास्फेट (125 कि.ग्रा.) साथ वर्मी कम्पोस्ट कम से कम एक क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग करें।

रमतिल अनुशंसित पोषक तत्वों की मात्रा (12ः12ः8) कि.ग्रा. नत्रजन, स्फूर एवं पोटाश प्रति एकड़। इस पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए यूरिया 26 कि.ग्रा. सिंगल सुपर फास्फेट 25 कि.ग्रा. एवं म्यूरेट आफ पोटाश 13 कि.ग्रा. का प्रयोग किया जा सकता है साथ ही वर्मी कम्पोस्ट एक क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग करे। गन्ना फसल के लिए अनुशंसित पोषक तत्व एन.पी.के. 120ः32ः24 (नाइट्रोजन 120, फास्फोरस 32, पोटाश 24) कि.ग्रा. प्रति एकड़ मात्रा आपूर्ति के लिए उर्वरक एवं मात्रा का उपयोग किया जाए-यूरिया पांच बोरी 5 बोरी (250 कि.ग्रा.) एन.पी.के. (12ः32ः16)-दो बोरी (100 कि.ग्रा.) एवं पोटाश (14 कि.ग्रा.) अथवा यूरिया (260 कि.ग्रा.) सिंगल सुपर फास्फेट (200 कि.ग्रा.) एवं पोटाश चार बोरी-40 कि.ग्रा. अथवा यूरिया (200 कि.ग्रा.) एन.पी.के. (20ः20ः0ः13) 03 बोरी (150 कि.ग्रा.) एवं पोटाश-40 कि.ग्रा. का प्रयोग किया जा-सकता है। साथ ही किसानों को वर्मी कम्पोस्ट कम से कम एक क्विंटल प्रति एकड़ की दर से उपयोग करने की सलाह कृषि विभाग द्वारा दी गई है।  

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07 नवम्बर से 10 नवम्बर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply