जालबांधा को उपतहसील कार्यलय प्रारंभ श्रीमती यशोदा वर्मा ने किया विधिवत शुभारंभ 

शेयर करें

राजनांदगांव // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर तत्काल अमल करते हुए कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के आदेश पर जनसुविधा एवं जनहित के दृष्टिगत प्रशासनिक दृष्टिकोण से खैरागढ़ तहसील अंतर्गत जालबांधा में उप तहसील कार्यालय प्रारंभ किया गया। जिसका विधिवत शुभारंभ नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने आज जालबांधा पंचायत भवन में किया। नवनिर्वाचित विधायक श्रीमती यशोदा वर्मा ने कहा कि जालबांधा क्षेत्र के ग्रामीणों की लंबे समय से राजस्व निराकरण के लिए उप तहसील की निर्माण की मांग पूरी हो गई है। इससे ग्रामवासियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण के लिए सुविधा होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के लिए कार्य कर रहे है। मेरा भी यह हर संभव प्रयास रहेगा कि जमीन से जुड़कर जनसामान्य के लिए कार्य कर सकूं। इस अवसर पर उन्होंने किसानों को बी-1, नक्शा, खसरा भी वितरित किया। इस दौरान समाज सेवी पद्म कोठारी, ग्राम जालबांधा के सरपंच दीनदयाल शर्मा, निलांबर वर्मा, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम खैरागढ़ टंकेश्वर प्रसाद साहू, नायब तहसीलदार श्रीमती रश्मि दुबे एवं बड़ी संख्या में ग्र्रामवासी उपस्थित थे। जालबांधा को उपतहसील बनाने पर स्थानीय नागरिकों में हर्ष व्याप्त है। उल्लेखनीय है कि 19 अप्रैल से ही नायब तहसीलदार श्रीमती रश्मि दुबे द्वारा राजस्व एवं न्यायालयीन प्रकरणों का निराकरण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    जामुल मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” 136 वाँ एपिसोड का सफल आयोजन
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण का श्रवण आज जामुल स्थित मंगल भवन, वार्ड क्रमांक 1 में उत्साह एवं…

    और पढ़ें
    संत रविदास की 650वीं जयंती: तैयारियों को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यशाला संपन्नसंत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता और बंधुत्व का प्रतीक – पवन साय
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की आगामी 650वीं जयंती के पावन अवसर एवं आगामी दोनों होने वाले तिरंगा यात्रा पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और अभियानों की…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *