8 व 9 फरवरी को असंग देव का सुखद सत्संग का आयोजन

शेयर करें

राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी के सुखद सत्संग के आयोजन को लेकर प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक जामुल ईश्वर उपाध्याय के कार्यालय में आयोजित की गई, बैठक का मुख्य विषय आगामी 08 व 09 फरवरी को शिवपुरी वार्ड क्रमांक – 17 जामुल में राष्ट्रीय संत श्री असंग देव जी के सानिध्य में होने वाले सत्संग कि रूपरेखा निर्धारित करना था ,बैठक में सभी पदाधिकारियों को भिन्न भिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है प्यारे श्री राधा कृष्ण संस्कार मंच के संयोजक ईश्वर उपाध्याय ने बताया कि इस वृहत आयोजन कि व्यापक तैयारी कि जा रही है, शोभा यात्रा में जहाँ बग्गी घोड़े शामिल रहेंगे वही अलग अलग गाजे-बाजे भी शोभायात्रा में साथ चलेंगे, दस हजार श्रोताओं के बैठने हेतु 240 (बाई) 360 फिट लंबा-चौड़ा पंडाल कि व्यवस्था कि जा रही हैं सभी श्रोताओं हेतु पेय जल की सुविधा हेतु मिनरल वाटर कि भी व्यवस्था की जा रही है साथ ही पुलिस सहायता केन्द्र, महिला सहायता केन्द्र,चिकित्सा सहायता केन्द्र की भी व्यवस्था की जा रही है बिहारी लाल साहू ने कहा कि यह आयोजन जामुल के लिए गौरव की बात है, दो दिवसीय इस आयोजन में प्रथम दिवस 08 फरवरी को दोपहर 04:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक व द्वितीय दिवस 09 फरवरी को दो पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक व दोपहर 04:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक सत्संग का लाभ मिलेगा, 09 फरवरी द्वितीय दिवस को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा। बैठक को युवराज वैष्णव, विनय साहू, अभिषेक शर्मा,पुरण चौहान, संजय गुरूपंच,उमेश निर्मलकर आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में गौरव यादव ,विकास मिश्रा,दिपक यादव,नितीश कुमार, करण साहू,अमन नारंग,अमनदास मानिकपुरी,दिपक मिश्रा, रुपेश यादव, बादल यादव,शक्ति कुमार,भूपेन्द्र,सरबजीत सिंह, सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

Related Posts

117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • September 14, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार आज गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री विष्णु देव…

और पढ़ें
मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवारजनों के साथ विधि-विधान से की गणपति की स्थापना और पूजा-अर्चना
  • September 14, 2026

शेयर करें

शेयर करेंरायपुर // गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री श्री…

और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *