74 नग मवेशियों को कतल्खाना ले जाने से गौ तस्करों पर पुलिस की दबिश

शेयर करें

भिलाई।। गुरुवार को ग्राम पथर्रा में विशाल भारती उर्फ विक्की, संगीत मधुकर उर्फ टेटे व उनके अन्य साथीगण मवेशियों की अवैध तस्करी करके कत्लखाना के लिए प्रस्थपना करते है और काफी अधीक संख्या में विशाल भारती उर्फ विक्की, संगीत मधुकर उर्फ टेटे विशाल भारती के प्राथमीक शाला से लगे कोठार में मवेशियों को बिना चारा-पानी व बिना लाईट के छुपाकर रखा हुआ है । जिसे गाड़ियों से तस्करी करने के लिए मवेशियों को गाड़ियों में ठूस-दूस कर भरकर कत्लखाना ले जाने की तैयारी में लगे है।

थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव एवं एसीसीयू निरीक्षक तापेश नेताम के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल ग्राम पवर्स के लिए रवाना हुए जो ग्राम पथरों में जाकर दबिश देने पर आरोपीगण विशाल भारती उर्फ विक्की, संगीत मधुकर उर्फ टेटे व मौके पर मौजुद तीन टाटा माजदा के ड्रायवर व अन्य साथीगण पुलिस पार्टी को देखकर अंधेरे एवं आउटर एरिया का फायदा उठाते हुये वहां से भाग गये।

इस दौरान वाहन टाटा क्रमांक CG 07 CK 8740 को चेक किया जिसमें 06 मवेशी बिना चारा पानी के ठूंस ठूंसकर क्रूरतापूर्वक भरे हुए थे दूसरी वाहन टाटा क्रमांक CG 10 BJ 9509 एवं एक वाहन बिना नंबर मवेशी भरने के लिए खड़े थे, तीनों गाड़ियों में उपर से तालपतरी पुरी तरह से इंका हुआ तथा गाड़ी में मवेशी न निकल पाये इसके लिए लकड़ी का पाटा लगाकर रखे हुये थे तथा तीनों गाड़ियों में भूसा डालकर रखे थे साथ ही मौके पर एक स्कूटी मेस्ट्री क्रमांक सीजी 07 बी.जी. 9691 आरोपी विशाल भारती की मौके पर मिला जिसे मौके पर जप्त किया गया वहीं विशाल भारती के कोठार को चेक करने पर करीबन 60-70 मवेशी अंधेरे में विना चारा पानी व लाईट के खड़े हुये थे

चूंकि रात्री में डॉक्टरी मुलाहिजा संभव नहीं होने से दूसरे दिन मवेशियों का गिनती करके डॉक्टरी परीक्षण कराया गया जो डॉक्टर के द्वारा परीक्षण कर रिपोर्ट दिया गया जो मौके पर 55 मादा मवेशी और 19 नग नर मवेशी होना बताया जिन्हे सूरक्षार्थ रखने हेतु गौशाला में शीफ्ट कराया गया। मौके पर आरोपी विशाल भारती उर्फ विक्की निवासी ग्राम चेटुआ, संगीत मधुकर उर्फ टेटे निवासी ग्राम पथर्रा व तीन माजदा वाहन के चालक व अन्य साथीगण के विरुद्ध अपराध घटित करना पाये जाने से छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। सभी फरार आरोपियों की पता तलाश की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में सउनि हिरामन रामटेके, सउनि मंगला गुप्ता प्र.आर. 1471 रविन्द्र भारतीय, प्र.आर. 1491 परस राम साहू, आर. 780 महेश बंछोर, आर. 934 प्रवीण सरजारे, आर. 581 रविकांत श्रीवास, आर. 1211 अरविंग मेढ़े एवं एसीसीयू टीम की उल्लेखनीय भूमिका रही।

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply