41 साल बाद हॉकी टीम को मिला पदक,जर्मनी को हराकर भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता

शेयर करें

नई दिल्ली । भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल के प्ले आफ मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से हराकर टोक्यो
ओलंपिक का ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारत 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीतने में सफल रहा.

सिमरनजीत सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने दो बार पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए गुरुवार को  रोमांच की पराकाष्ठा पर पहुंचे ब्रॉन्ज मेडल के प्ले ऑफ मुकाबले में ये जीत हासिल की है.

इस जीत के साथ देश में खुशी की लहर दौड़ गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है और पूरी हॉकी टीम पर भारत को गर्व होने की बात भी कही है. पीएम ने ट्वीट किया, ‘ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद रखेगा.’

‘ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई. इस उपलब्धि के साथ, उन्होंने पूरे देश, खासकर हमारे युवाओं के दिलोदिमाग पर जगह बना ली है. भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है.’

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी टीम को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है. राष्ट्रपति ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल पर लिखा, ‘हमारी पुरुष हॉकी टीम को 41 साल बाद हॉकी में ओलंपिक पदक जीतने के लिए बधाई. टीम ने इस मेडल को जीतने के लिए असाधारण कौशल, लचीलापन और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन किया है. यह ऐतिहासिक जीत हॉकी में एक नए युग की शुरुआत करेगी और युवाओं को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.’

आठ बार की ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय टीम एक समय 1-3 से पिछड़ रही थी लेकिन दबाव से उबरकर आठ मिनट में चार गोल दागकर जीत दर्ज करने में सफल रही. भारत के लिए सिमरनजीत सिंह (17वें मिनट और 34वें मिनट) ने दो जबकि हार्दिक सिंह (27वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (29वें मिनट) और रूपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किया.

भारतीय टीम 1980 मास्को ओलंपिक में अपने आठ स्वर्ण पदक में से आखिरी पदक जीतने के 41 साल बाद ओलंपिक पदक जीती है.

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *