370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में दूसरे राज्यों के कितने लोगों ने खरीदी जमीन ? सरकार ने दिया ये जवाब

शेयर करें

नई दिल्ली। करीब 2 साल पहले मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया था। इसके साथ ही राज्य के सभी खास अधिकार खत्म हो गए थे। इन अधिकारों में एक था कि दूसरे राज्य का कोई व्यक्ति जम्मू-कश्मीर में जमीन जायदाद नहीं खरीद सकता। मोदी सरकार ने अब संसद में बताया है कि अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद कितने बाहरी लोगों ने केंद्र शासित प्रदेश में जमीन खरीदी है। इस बारे में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक सवाल के जवाब में लिखित जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि अनुच्छेद 370 को रद्द करने के बाद जम्मू-कश्मीर में सिर्फ दो बाहरी लोगों ने जमीन खरीदी है। जम्मू-कश्मीर में बाहरी लोगों को जमीन खरीदने में किसी तरह की कठिन प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ रहा है। अनुच्छेद 370 लागू होने के बाद से यहां किसी भी बाहरी व्यक्ति के जमीन-जायदाद खरीदने पर रोक लग गई थी। साथ ही जम्मू-कश्मीर की कोई महिला अगर राज्य से बाहर गैर कश्मीरी से शादी करती थी, तो उसके अधिकार भी खत्म कर दिए जाते थे। 370 रद्द होने के बाद महिलाओं को भी इस काले कानून से आजादी मिल गई।

Advertisements
KWBD

केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने के बाद सात साल से यहां रह रहे या गैर कश्मीरी से शादी करने वाली महिलाओं को निवासी मानने का नियम भी लागू हो गया। इसके अलावा अब भारतीय संविधान पूरी तरह जम्मू-कश्मीर में लागू है। साथ ही सभी केंद्रीय कानून और खासकर आरक्षण संबंधी कानून यहां लागू कर दिए गए हैं। इससे पहले केंद्र सरकार को सिर्फ रक्षा, संचार और विदेश मामलों में ही हस्तक्षेप करने का अधिकार अनुच्छेद 370 और 35-ए के तहत मिला हुआ था।

गृह राज्य मंत्री ने ये भी बताया कि जम्मू-कश्मीर में साल 1989 से 5 अगस्त 2019 तक आतंकी वारदात में 5886 जवानों को शहादत देनी पड़ी। बता दें कि विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के बाद से यहां आतंकी घटनाओं और पत्थरबाजी की वारदात में करीब 80 फीसदी तक कमी दर्ज की गई है। सुरक्षा बलों के ऑपरेशन ऑल आउट के तहत ज्यादातर बड़े आतंकी मार गिराए गए हैं।(news room post abhar)

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *