3 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों को किया गया नष्ट।

शेयर करें

दुर्ग।। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग के द्वारा रेंज अन्तर्गत जिलों में जप्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु रेंज स्तर पर high level ड्रग्स डिस्पोजल समिति गठित की गई थी।

जिसमें आज थाना भिलाई भट्ठी क्षेत्र के भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस-03 के भस्मीकरण उपकरण में जलाकर तथा थाना नेवई, भिलाई, जिला दुर्ग के क्षेत्रांतर्गत भिलाई इस्पात संयंत्र के मड़ौदा डेम के पास स्थान में Tripoliden Syrup, 9440 नग शीशी को बुलडोजर से कुचल कर गड्ढा खोद कर गड्ढा मे दबा (पाट) कर विधिवत नष्टीकरण की कार्यवाही की गई ।

कार्रवाई का विवरण निम्नानुसार है। दुर्ग रेंज के 141 प्रकरणों में प्रयुक्त मादक पदार्थों एवं नशीली दवाइयों को नष्ट किया गया है। जिसमें जिला दुर्ग से 79, बालोद 23 , बेमेतरा 39 प्रकरणों है ।

जिसमें गांजा- 989.303 किलोग्राम , 09 नग गांजा पौधा, हीरोइन 170.220 ग्राम, ब्राउन शुगर 225.764 ग्राम, टैबलेट 11,91,314 नग, कैप्सूल 4200 नग, सीरप 9440 शीशी थे।

उपरोक्त नस्तीकरण कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक दुर्ग जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक बालोद एस आर भगत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग सुखनंदन राठौर, डीएसपी पनिकराम कुजूर, डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी, डीएसपी सतीश ठाकुर, नन्द कुमार पटेल, प्रभारी पर्यावरण संरक्षक मंडल दुर्ग सहित बीएसपी के आलाधिकारी एवं बालोद, बेमेतरा ,दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे ।

             
  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply