18 को अमित जोगी की बड़ी सभा भिलाई -3 में, मुख्यमंत्री के गृह वार्ड पदुम नगर में करेंगे कार्यकर्ताओं को चार्ज

शेयर करें

भिलाई // अहिवारा विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ता अमित जोगी के भिलाई-3 आगमन को लेकर अपार उत्साहित है। कार्यकर्ता गर्मजोशी के साथ जोगी का स्वागत, अभिनंदन करेंगे। पार्टी व्यापक तैयारियों में जुटी हुई हैं। यह जानकारी जोगी कांग्रेस के युवा संभाग अध्यक्ष ईश्वर उपाध्याय ने दी।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए ईश्वर उपाध्याय ने कहा कि अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में 18 अक्टूबर को दिन- बुधवार समय – दोपहर 01:00 बजे, रुकमणी पैलेस, ठाकुर फ्यूल्स के पास पदुम नगर, भिलाई-3 में प्रदेश अध्यक्ष माननीय अमित जोगी जी का आगमन होना है,जहां वो विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, इस दौरान बहुत ही बड़ी संख्या में भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता व विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रमुख व सदस्य जो सीधे तौर पर अहिवारा विधानसभा सीट से गहरा सरोकार रखते हैं, उन सभी को हल चलाता किसान चिन्ह वाले गुलाबी गमछा को पहनाकर पार्टी में प्रवेश करायेंगे।

साथ ही ईश्वर उपाध्याय ने यह भी कहा कि प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा – कांग्रेस में बग़ावत की स्थिति है, क्षेत्र की जनता भी भाजपा प्रत्याशी व कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार को नापसंद कर रही है, मौजूदा हालात पर जोगी कांग्रेस की पैनी नज़र है, हम अहिवारा विधानसभा के सभी 259 बुथों में मज़बूत हैं और जीत का समीकरण बनाने में हमारे सभी 259 बुथ के, बुथ स्तर के कार्यकर्ता भी सफल नज़र आ रहे हैं, निश्चित तौर पर माननीय अमित जोगी जी के भिलाई-3 आगमन से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार होगा जिससे बेहतर परिणाम प्राप्त होगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल श्री  डेका
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता रोगों के निदान एवं उपचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, लेकिन तकनीक चिकित्सक…

    और पढ़ें
    डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना और 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर जाकर होगा सर्वेक्षण
    • November 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनसंख्या गणना की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस चरण में प्रदेश के प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय एवं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply