15 साल की बेटी से रेप, पिता ने पड़ोसी के साथ मिलकर की हैवानियत

शेयर करें

इंदौर / इंदौर में पिता की हैवानियत से भरा चेहरा सामने आया है. पिता पड़ोसी किराएदार के साथ मिलकर अपनी ही 15 साल की बेटी का बलात्कार कर रहा था. मामला तब खुला जब लड़की गर्भवती हुई. उसने दादी के साथ मिलकर पुलिस में शिकायत की. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

खजराना थाना पुलिस ने बताया कि शनिवार को नाबालिग लड़की दादी के साथ पुलिस स्टेशन आई थी. बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी पोती गर्भवती है. पुलिस ने पूरा मामला पूछा और लड़की से बात की. लड़की से पुलिस को पता चला कि उसके साथ पिता और किराएदार ने बलात्कार किया है. दोनों नाबालिग को डरा-धमकाकर कई दिनों से रेप कर रहे थे. पूछताछ में लड़की ने बताया कि उसके पिता और पड़ोसी सोनू इस साल मार्च से उसका बलात्कार कर रहे थे. पहले तो वह उनकी धमकियों से डर गई. लेकिन, जब गर्भवती हुई तो हिम्मत जुटाकर यह बात दादी को बताई. पुलिस ने लड़की के बयान लेकर FIR दर्ज की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़की की काउंसलिंग भी कराई है.


छिंदवाड़ा में 12 साल की लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है. घटना जिले के कोतवाली थाना इलाके के चंदनगांव में 1 नवंबर को घटी. पुलिस 26 साल के आरोपी से पूछताछ कर रही है. महिला थाना प्रभारी के मुताबिक, 12 साल की पीड़ित बच्ची चंदनगांव के इलाके में रहती है. माता-पिता न होने की वजह से वह मामा-मामी के साथ रहती है. बच्ची ने पुलिस से शिकायत की है कि 1 नवंबर को मामी-मामा काम से बाहर गए थे. भाई भी मजदूरी करने गया था.

इस बीच इलाके में ही रहने वाला बालू उर्फ वीरेन्द्र पुत्र मनोहर अल्डक अचानक घर में घुस आया. उसने मामा के बारे में पूछा, जब उसे पता चला कि घर में कोई नहीं है तो बलात्कार किया. बच्ची ने उस वक्त तो किसी को कुछ नहीं बताया. लेकिन, जब मामा-मामी आए तो उन्हें दुष्कर्म के बारे में बताया. परिजन बच्ची को थाने लेकर आए और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने धारा 450, 376 भादवि और पाक्सो के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें
    पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी ने किया था चूहे मारने की दवा का सेवन ।
    • October 31, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल //  20 सितंबर को एसीसी कॉलोनी जामुल में अंजना शर्मा द्वारा अपने पति के साथ पारिवारिक विवाद के चलते चूहे मारने की दवा का सेवन कर आत्महत्या का…

    और पढ़ें

    Leave a Reply