10 से 27 जून तक दिव्यांगजन शिविर का आयोजन

शेयर करें

दुर्ग/ दिव्यांगजनों की शारीरिक समस्याओं को कम करने एवं उनकी गतिशीलता में वृध्दि करने हेतु दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों के अनुसार जिले के तीनों विकासखण्डों में 21 प्रकार के दिव्यांगता के आधार पर दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनाने तथा नवीनीकरण करने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्यांगजन प्रमाणीकरण/चिन्हांकन/मूल्यांकन शिविर का आयोजन 10 से 27 जून 2025 तक किया जायेगा।

उपसंचालक समाज कल्याण श्री अमित सिंह से मिली जानकारी अनुसार जनपद पंचायत दुर्ग के अंतर्गत 10 जून को ग्राम पंचायत अंजोरा (ख), 12 जून को ग्राम पंचायत नगपुरा एवं 13 जून को ग्राम पंचायत निकुम में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा। जनपद पंचायत पाटन के अंतर्गत 18 जून को ग्राम पंचायत रानीतराई, 19 जून को ग्राम पंचायत बटरेल एवं 20 जून को ग्राम पंचायत जामगांव (एम) में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार जनपद पंचायत धमधा के अंतर्गत 25 जून को ग्राम पंचायत दारगांव, 26 जून को ग्राम पंचायत लिटिया सेमरिया एवं 27 जून को ग्राम पंचायत मुरमुंदा में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को…

    और पढ़ें
    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों…

    और पढ़ें