विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी ने की सगाई

शेयर करें

दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने अपनी सगाई की घोषणा कर दी है। 25 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अपने लंबे समय के दोस्त रहे गैरी किसीक के साथ रिश्ते की बात सार्वजनिक की। उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उंगलियों में अंगूठी के साथ अपने जीवनसाथी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘भविष्य के पति’।

डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज बार्टी लगातार तीसरी बार टॉप रैंक के साथ साल का अंत करेंगी। उन्होंने इस सत्र में विंबलडन समेत कुल पांच टूर्नामेंट जीते हैं। उन्होंने सितंबर में ऑस्ट्रेलिया लौटने से पहले यूएस ओपन में हिस्सा लिया था और अब वह जनवरी में होने वाले ऑस्ट्रेलिया ओपन की तैयारियों में लगी हैं। उन्होंने अगले सत्र की शुरुआत से पहले खुद को तरोताजा बताया और कहा कि तीन महीने का ब्रेक उनके लिए फायदेमंद रहा।

गौरतलब है कि विंबलडन से पहले बार्टी ने अपने आलोचकों को अपने प्रदर्शन से करारा जवाब दिया था। उन्होंने कहा था, ‘कई लोग मेरे नंबर एक खिलाड़ी होने  पर सवाल उठा रहे थे ऐसे में मुझे खुद को साबित करना था और विंबलडन की जीत से मैंने ऐसा कर दिया।

  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply