मुख्यमंत्री ने सेक्टर-2 में आयोजित कार्यक्रम में छठ पूजा के पावन अवसर पर भोजपुरी समुदाय एवं भिलाई के नागरिकों को दी शुभकामनाएं

शेयर करें

दुर्ग / छठ पर्व पर अवकाश बिहार के पश्चात केवल छत्तीसगढ़ में दिया गया है। आप सभी की आस्थाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री ने यह संदेश सेक्टर 2 में आयोजित छठ पूजा के कार्यक्रम के अवसर पर दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पर्व उल्लास का पर्व है। दुनिया भर में भोजपुरी समुदाय जहां पर भी है, सैकड़ों की संख्या में लोग सरोवर के किनारे एकत्रित होकर सूर्य देवता के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हैं। दीपदान करते हैं। सूर्य देवता अक्षय ऊर्जा के स्रोत हैं। छठ पर्व ऊर्जा का प्रतीक है हम ऊर्जस्वित होने की कामना से छठ पर्व करते हैं।

Advertisements
KWBD

मुख्यमंत्री ने इस दौरान नागरिकों से चर्चा में कहा कि छठ पर्व के अवसर पर आप सभी के बीच आकर मैं बहुत हर्ष महसूस कर रहा हूं। आप सभी श्रद्धा से भरे हुए है, सुंदर तालाब के चारों और आप लोग एकत्रित हुए हैं और अपनी श्रद्धा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सब देख कर बहुत अच्छा लगता है। इस मौके पर विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री ने छठ पूजा के अवसर पर अवकाश देने का जो निर्णय लिया है। उससे हम सब बहुत उल्लासित हैं। पर्व को मनाने की हमारी खुशियां इससे काफी बढ़ गई है। शासन का यह कदम निश्चित रूप से समाज का हर्षवर्धन करने के लिए बहुत अच्छा है।

इस मौके पर अंत्यावसाई विकास निगम के उपाध्यक्ष अनीता लोधी ने भी उपस्थित जनों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व उल्लास का पर्व है, ऊर्जा का पर्व है। आप सभी के बीच यहां आकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है।
तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा- मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छठ तालाब के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए एक करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। उल्लेखनीय है कि पूर्व में शासन के द्वारा डेढ़ करोड़ रुपए की राशि से छठ तालाब का सौंदर्यीकरण किया गया था। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के पश्चात छठ तलाब अब और अधिक सुंदर हो जाएगा।

  • Related Posts

    17 नवीन सहकारी समितियों के लिए भूमि आबंटित, कृषि आदान प्राप्ति एवं समर्थन मूल्य में धान बिक्री की सुविधाएं
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 9 (1) के अंतर्गत जिला दुर्ग की प्राथमिकता कृषि साख सहकारी सोसायटी की पुनर्गठन…

    और पढ़ें
    आरोपी भीम सोनकर को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *