छठी मइया सबकी मनोकामना करेंगी पूराः मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करें

दुर्ग / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छठ पर्व के अवसर पर भिलाई में खुर्सीपार में छठ पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। यहा डूबते सूर्य को अर्ध्य देने एकजुट हुए हजारों छठ व्रतियों के साथ, उन्होंने पूजा कर सबको बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि छठ पूजा सूर्य और छठ मइया की उपासना का पर्व है। छठ पर्व के दौरान कठिन व्रत का अनुष्ठान करते हुए नदी, तालाब के किनारे सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार के कल्याण और स्वास्थ्य की मंगल कामना की जाती है। छठी मइया आप सभी की आराधना और मनोकामना पूरी करेगी।

Advertisements
KWBD

उन्होंने कहा कि सूर्य के बिना कुछ सम्भव नहीं है। सूर्य ऊर्जा का भी स्रोत है। छत्तीसगढ़ के हजारों लोग इस पूजा में शामिल होते हैं। इसलिए राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ में लोगों की धार्मिक आस्था और भावना का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने छठ पूजा के दिन सामान्य अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने समाज द्वारा पूर्व में की गई मांगों को पूरा कर दिए जाने की बात कहते हुए, आज किए गए नई मांगों को भी पूरा करने की बात कही। उन्होंने छठ घाट पर पहुंच कर दीपदान और पूजा अर्चना भी की।

कार्यक्रम में भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति, उन्हें भोजपुरी समाज के साथ अपनेपन का अहसास कराता है। मुख्यमंत्री हर समाज के कार्यक्रम में लगातार पहुँचते हैं। आज भी उनका यहाँ आगमन हुआ यह सौभाग्य और खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व पर अवकाश की मांग वर्षों से थी। मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने भोजपुरी समाज की यह मांग पूरी कर दी और छत्तीसगढ़ में छठ पर्व के दिन को अवकाश घोषित किया गया है। इस अवसर पर सूर्य कुंड विकास समिति लक्ष्मण नगर छावनी भिलाई के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में भोजपुरी समाज के लोग एवं छठ व्रतधारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    17 नवीन सहकारी समितियों के लिए भूमि आबंटित, कृषि आदान प्राप्ति एवं समर्थन मूल्य में धान बिक्री की सुविधाएं
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़ सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 9 (1) के अंतर्गत जिला दुर्ग की प्राथमिकता कृषि साख सहकारी सोसायटी की पुनर्गठन…

    और पढ़ें
    आरोपी भीम सोनकर को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *