महमरा घाट में लैंडस्केपिंग का होगा कार्य, सुकून से शाम बिताने के लिए होगी बेहतरीन जगह

शेयर करें

दुर्ग / महमरा घाट में लैंडस्केपिंग और सौंदर्यीकरण का कार्य होगा। लोग इस घाट में खूबसूरत शिवनाथ नदी का नजारा लेते हुए सुकून महसूस करें, इसके लिए विशेष तौर पर प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। कलेक्टर ने आज महमरा घाट के निरीक्षण के दौरान यह निर्देश आयुक्त हरेश मंडावी को दिये। उन्होंने कहा कि शाम के वक्त लोग महमरा घाट में पहुंचते हैं। ऐसा प्रोजेक्ट बनाये जिसमें शाम के मनोरंजन के साथ ही घाट की खूबसूरती का भी लुत्फ नागरिकगण ले सकें। उल्लेखनीय है कि शिवनाथ नदी प्रदेश की सबसे सुंदर नदियों में शामिल है इसका चौड़ा पाट और लबालब पानी लोगों को खासा आकर्षित करता है। लैंडस्केप के बेहतर डेवलपमेंट एवं नई सुविधाएं आरंभ करने से यह मनोरंजन की और भी बेहतर जगह बन पाएगा। कलेक्टर ने मुक्तिधाम में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।

फ्यूनरल शेड में बढ़ी जगह- फ्यूनरल शेड में अब छह शवों का अंतिम संस्कार हो सकेगा। इसे अत्याधुनिक तरीके से बनाया गया है। 28 लाख रुपए की लागत से यह काम हो रहा है। इसमें अभी स्लैब और फिनिशिंग का काम बचा है। कलेक्टर ने शीघ्रता से इस कार्य को पूरा करने निर्देश दिये। पुराने फ्यूनरल शेड के अव्यवस्थित होने की वजह से मृतक के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे परिजनों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था।


सीटिंग हाल में केवल फिनिशिंग का काम बाकी- पीडब्ल्यूडी के एसडीओ श्री उरकुड़े ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे मृतक के प्रियजनों के बैठने के लिए सीटिंग हाल का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसकी लागत 19 लाख रुपए है इसमें फिनिशिंग का काम ही शेष है। यह कार्य भी जल्दी पूरा हो जाएगा।
मुक्तिधाम साइट डेवलपमेंट का काम- मुक्तिधाम साइट डेवलपमेंट का काम भी अगले महीने आरंभ हो जाएगा। इसकी लागत 19 लाख रुपये है। इसमें सीसी रोड, क्यारियां, नाली आदि बनेंगी। साथ ही लैंड स्केपिंग का कार्य भी होगा। इसकी लागत 13 लाख रुपये होगी। इसके लिए बनने वाले बगीचे की मिट्टी भराई आदि काम शीघ्र शुरू होंगे।

  • Related Posts

    अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय श्री डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के नाम पर करने की घोषणा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर 5 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दुर्ग जिले के भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक स्वर्गीय डोमन…

    और पढ़ें
    सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन एवं अड्डेबाजी के विरुद्ध दुर्ग पुलिस का विशेष अभियान, 27 प्रकरणों में वैधानिक कार्रवाई
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंथानावार कार्रवाई में खुर्सीपार में 11, उतई में 07, कुम्हारी में 03, मोहन नगर में 02, नेवई में 02 एवं जामुल में 02 प्रकरण दर्ज किए गए। दुर्ग //…

    और पढ़ें

    Leave a Reply