बिहान बाजार में आफिसर्स ने भी की शापिंग, कलेक्टर भी सपत्नीक पहुंचे और की शापिंग

शेयर करें

दुर्ग / बिहान बाजार के आखरी दिन जमकर बिक्री हुई। अधिकारियों ने भी इस मौके पर जमकर खरीदारी की। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज पत्नी डॉ. रश्मि भुरे के साथ पहुंच कर दीवाली की शापिंग यहां की। उन्होंने खूबसूरत दीये एवं सजावट की सामग्री खरीदी। कलेक्टर ने बिहान बाजार में अपनी सामग्री विक्रय कर रही महिलाओं से खरीदी के बारे में जानकारी भी ली। महिलाओं ने बताया कि इसका रिस्पांस शानदार रहा है। लोगों ने जमकर खरीदी की है। हमारे यहां सभी तरह की वैरायटी की दीवाली सामग्री उपलब्ध थी और लोगों को यह खासा भाया। डिजाइनर दीये की विशेष रूप से माँग थी। महिलाओं ने बताया कि जो लोग खरीदने आये थे उनका कहना था कि हमने पिछली बार भी आप लोगों से यह सामग्री ली थी और बहुत सुंदर तथा गुणवत्तापूर्वक सामग्री थी इसलिए इस बार भी बिहान बाजार में खरीदारी के लिए आये। उल्लेखनीय है कि इस बार बिहान बाजार में 106 स्व-सहायता समूहों ने अपने स्टाल लगाये हैं। इसमें दीवाली की ट्रेडिशनल सामग्री के साथ ही आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि भी आकर्षण के केंद्र हैं। सबसे ज्यादा बिकने वाली वस्तुओं में छत्तीसगढ़ी व्यंजन शामिल हैं। इन व्यंजनों में ठेठरी, खुरमी, पीड़िया आदि शामिल है। लोग इनके पैकेट्स ले जा रहे हैं। यह खास तरह का गिफ्ट पैक है। यहां खरीदी के लिए आये लोगों से भी कलेक्टर ने चर्चा की। इन लोगों ने बताया कि छत्तीसगढ़ी व्यंजन उपहार स्वरूप अपने प्रियजनों को देंगे। यह हमारी संस्कृति की चीजें हैं इसलिए हम बाजार से दूसरे फूड पैकेट्स क्यों लें। हम छत्तीसगढ़ी पैकेट्स गिफ्ट देंगे तो हमारा अपनी मिट्टी के प्रति अनुराग भी झलकेगा ।

  • Related Posts

     दुर्ग संभाग में खरीफ 2026 हेतु खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग //खरीफ वर्ष 2026 के लिए दुर्ग संभाग में किसानों को समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में रासायनिक उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु कृषि विभाग द्वारा प्रभावी प्रबंधन…

    और पढ़ें
    पं. रविशंकर शुक्ल स्टेडियम परिसर का होगा कायाकल्प, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात, जिला क्रीड़ांगन समिति ने दी सहमति
    • June 16, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और आधुनिक खेल सुविधाएं विकसित करने के उद्देश्य से जिला क्रीड़ांगन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभाकक्ष में स्कूल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *